जलछाजन रैली, कलश यात्रा एवं पौधारोपण के माध्यम से दी गई सहभागिता की संदेश।
RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)13 नवंबर।झारखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर चतरा जिले के चतरा एवं सिमरिया प्रखंडों में जल एवं मृदा संरक्षण के उद्देश्य से झारखंड राज्य जलछाजन मिशन योजना अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जलछाजन रैली सह कलश यात्रा, गौरव गाथा प्रस्तुति, जलछाजन गीत, रंगोली प्रतियोगिता, प्रशस्ति पत्र वितरण, शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रत्येक जलाशय पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से जल एवं मृदा संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, PIA मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चतरा एवं सिमरिया, डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल एक्सपर्ट, WDT सदस्य, जलछाजन समिति सदस्य, माननीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जल और मिट्टी के संरक्षण को सतत विकास का आधार बताते हुए सामूहिक भागीदारी की अपील की। साथ ही जलछाजन मिशन के तहत चलाए जा रहे कार्यों को ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय में जल संरक्षण की भावना विकसित करना एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करना रहा।

