RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने नौसेना संचालन महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

नई दिल्ली/16 जनवरी।वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने 15 जनवरी 2024 को नौसेना संचालन महानिदेशक (डीजीएनओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। 38वें इंटीग्रेटेड कैडेट कोर्स, नौसेना अकादमी, गोवा के पूर्व छात्र ए एन प्रमोद को 01 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। यह फ्लैग ऑफिसर दरअसल एक कैट ‘ए’ सी किंग एयर ऑपरेशंस ऑफिसर और संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स युद्ध विशेषज्ञ हैं। उन्होंने डीएसएससी वेलिंगटन (नीलगिरी) में स्टाफ कोर्स और एनडब्ल्यूसी, गोवा में नेवल हायर कमांड कोर्स किया।
उनकी महत्वपूर्ण जलपोत नियुक्तियों में फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर, वेस्टर्न फ्लीट, आईएन जहाजों अभय, शार्दुल और सतपुड़ा की कमान, कार्यकारी अधिकारी राजपूत, एससीओ सुजाता और जीओ II किरपान शामिल हैं। उन्होंने पोर्ट ब्लेयर में नेवल एयर स्टेशन, उत्क्रोश की कमान संभाली और डीएसएससी, वेलिंगटन में डायरेक्टिंग स्टाफ भी थे।
फ्लैग ऑफिसर ने नौसेना मुख्यालय में डिप्टी कमांडेंट, आईएनए, एसीएनएस (एयर) और महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग की नियुक्तियां की हैं। फ्लैग ऑफिसर का विवाह अम्बिली प्रमोद से हुआ है। उनके दो बच्चे चित्रांजलि और सिद्धांत हैं।

Related posts

भोजपुर:एक ही परिवार के तीन असाधारण प्रतिभा को भोजपुरिया जन मोर्चा ने किया सम्मानित!मेरे लिए गौरव का क्षण:भरत सिंह सहयोगी

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचन्द की प्रासंगिकता शाश्वत है : प्रो डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:कार्यालयों में बिचौलियों को चिन्हित कर करें विधिसम्मत कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाले वाढवण बंदरगाह की आधारशिला रखी।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त ने देवरी प्रखंड अंतर्गत बांसडीह पंचायत का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

नियोजित शिक्षक संघर्ष की पृष्ठभूमि से ही आए है:संजीव श्याम सिंह।

rktvnews

Leave a Comment