RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विशेश्वर यादव के निधन पर माले जिला कार्यालय आरा में शोकसभा आयोजित।

विशेश्वर यादव एक बेहतर संगठक थे:नंदकिशोर प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 नवंबर।भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य,अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष व वैशाली पार्टी जिला सचिव विशेश्वर यादव का आज पिपरा विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे थे इसी दौरान उनकी तबियत खराब होने के बाद उनका पिपरा में निधन हो गया!उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई!उनके निधन पर भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में शोक सभा आयोजित की गई!शोक सभा के दौरान उनके तस्वीर पर भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य,पूर्व राज्य सचिव नंदकिशोर प्रसाद,केन्द्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय,राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव के निवर्तमान विधायक शिवप्रकाश रंजन,वरिष्ठ नेत्री मीरा जी,आइसा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलाशीष बोस,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,झारखंड आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी कुमार,जिला स्थाई समिति समिति सदस्य जितेंद्र सिंह,इंनौस जिला सचिव निरंजन केसरी,आइसा जिला अध्यक्ष सुशील यादव,जिला सचिव विकास कुमार,जिला कमेटी सदस्य सुशील पाल,रौशन कुशवाहा,रणधीर कुमार राणा,सुरेश पासवान,जयशंकर प्रसाद,सुमित कुमार,राजेश गुप्ता,लक्ष्मी पासवान,योगेन्द्र यादव सहित अन्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।शोकसभा का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!शोक सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले के पूर्व राज्य सचिव नंदकिशोर प्रसाद ने कहा कि भाकपा माले वैशाली जिला के सचिव कामरेड विश्वेश्वर यादव का आज सुबह देहांत हो गया।कामरेड विशेश्वर यादव बिहार विधानसभा चुनाव में पिपरा विधानसभा के प्रभारी थे!दो दिनों से उन्हें बुखार था!कल शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई!
कामरेड विश्वेश्वर प्रसाद यादव का जन्म 1 जनवरी 1952 को वैशाली जिला के बहुआरा पंचायत के रंदाहा गांव में हुआ था!विशेश्वर यादव के पिता जंग बहादुर सिंह एक संपन्न किसान थे और भारत डेयरी के नाम से पूरे भारत में उनके दूध का कारोबार चलता था!विशेश्वर प्रसाद ने इंटर तक पढ़ाई की और उसके बाद यह व्यवसाय के क्षेत्र में आ गए! यहां कुछ अपराधियों के दबंगई का विरोध करने के दरमियान इन पर मुकदमा हुआ और उसके बाद भूमिगत होकर राघोपुर दियारा में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम शुरू किया!इसी दरमियान इनका संपर्क भाकपा माले के स्थानीय साथियों से हुआ! 1977 में यह भाकपा माले में शामिल हुए और वैशाली जिला में सामंती जुल्म के खिलाफ कई आंदोलनों का नेतृत्व किया!यह एक अच्छे पार्टी संगठक थे!इन्होंने सिवान,दरभंगा और पटना ग्रामीण जिला में पार्टी सचिव के रूप में काम किया!1997 में यह कुछ दिनों के लिए सपा में शामिल हुए लेकिन फिर सन् 2000 में वापस पार्टी में शामिल हुए और वैशाली जिला कमेटी में काम करने लगे! वर्तमान में यह वैशाली जिला के सचिव थे!विशेश्वर जी 2004 में बिहार प्रदेश किसान सभा के वैशाली जिला सचिव बनाए गए!2014 में इन्हें अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष की जवाबदेही दी गई!
कामरेड विशेश्वर यादव किसानों के एक लोकप्रिय नेता थे!इन्होंने वैशाली में किसानों के जमीन और अधिकारों के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया 2012 में आईटीआई कॉलेज के नाम पर गरीब सीमांत और छोटे किसानों की लगभग 70 एकड़ जमीन जबरन अधिगृहत कर ली गई थी,इसके खिलाफ विशेश्वर यादव ने आंदोलन तेज किया और सभी गरीबों की जमीन वापस दिलवाया!इसी तरीके से सिद्धि रेपसीड वायल के नाम से सराय में डालडा फैक्ट्री के लिए जमीन कब्जा करने की कोशिश की गई जिसका विरोध किया और किसानों की जमीन बचाई!वैशाली में घटित दलित लड़की डीका कुमारी की हत्या की घटना के खिलाफ चले लंबे आंदोलन में विशेश्वर जी ने सक्रिय और नेतृत्वकारी भूमिका निभाई!
विशेश्वर जी किसानों के हित के लिए लगातार आवाज उठाते रहे!सूदखोरों के खिलाफ भी इन्होंने आंदोलन किया!वैशाली जिला में महिला उत्पीड़न, दलितों या गरीबों पर अत्याचार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है!
कामरेड विशेश्वर यादव बिहार विधानसभा चुनाव में पिपरा विधानसभा के प्रभारी बनाकर भेजे गए थे और वहां यह लगातार सक्रिय थे!11 नवंबर को मतदान था इससे दो दिन पहले से ही यह बुखार और कुछ तकलीफ महसूस कर रहे थे लेकिन आराम करने के बदले यह लगातार काम में लग रहे!11 नवंबर को मतदान के बाद रात में ज्यादा तबियत बिगड़ने पर इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और आज सुबह उनकी मृत्यु की दुखद खबर मिली!
कामरेड विशेश्वर यादव के परिवार में इनके पुत्र सरोज यादव,पुत्रवधू सविता सिंह,पौत्र विवेक,और हिमांशु पौत्रवधू आशा सिंह और उनके बच्चे हैं! विशेश्वर यादव की पुत्रवधू सविता सिंह पैक्स की अध्यक्ष रही हैं!वर्तमान में पौत्र विवेक पैक्स अध्यक्ष हैं!

Related posts

भोजपुर:आगामी 09 मार्च 24 के लोक अदालत की सफलता को ले बैठक।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग ने दो मामलों में 77 हजार रुपये से अधिक मूल्य के अवैध मदिरा एवं दोपहिया वाहन किए जप्त।

rktvnews

सोलहवें वित्त आयोग (XVIएफसी) ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों (वाईपी)/सलाहकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 जनवरी 24

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दीव में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर:WPU निर्माण पूर्ण नहीं कराने वाले पंचायत सचिव पर होगी कार्रवाई :उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment