RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “रन फॉर झारखंड” का सफल आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)11 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 11 से 15 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन और युवक-युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, पुलिस पदाधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में इस दौड़ में शामिल हुए। दौड़ की शुरुआत स्वस्थ एवं जागरूक झारखंड के संकल्प के साथ की गई।प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ में भाग लेकर राज्य निर्माण के गौरवशाली 25 वर्षों का उत्साहपूर्ण संदेश दिया। साथ ही सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी उत्साहपूर्वक “रन फॉर झारखंड” (Run for Jharkhand) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय स्तर पर युवाओं एवं बच्चों की बढ़-चढ़ कर भागीदारी रही।
जिला स्तरीय “रन फॉर झारखंड” में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 15 नवम्बर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले विभागों को धन्यवाद प्रेषित किया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार।

rktvnews

अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

“आईएएस अधिकारी: सोशल मीडिया स्टार या सच्चे सेवक?”

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक के आवास पर मनाया गया सहकारिता मंत्री डाँ प्रेम कुमार का जन्मदिन,कटे केक बंटी मिठाइयां।

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने बाजार समिति स्थित वर्ज़गृह एवं मैदान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment