RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दुमका में “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ डीसी चौक से प्रारंभ होकर धर्मस्थान, टाटा शोरूम, टावर चौक और गांधी मैदान होते हुए इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुई।
इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” राज्य की एकता, जोश और विकास की भावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “झारखंड @25” थीम के माध्यम से राज्य की गौरवशाली एकता और उन्नति का संदेश दिया।
दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है।

Related posts

भोजपुर:पीके की सभा की तैयारी को ले बैठक, 26 वो 27 जून को बड़हरा और संदेश विधान सभा क्षेत्र में होगी तीन तीन सभाएं।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे।

rktvnews

पटना:ई. नरेंद्र कुमार सिंह बने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य।

rktvnews

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का युवा मोर्चा ने जगह जगह किया भव्य स्वागत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट की।

rktvnews

दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत आईएनएस आन्द्रोत का जलावतरण।

rktvnews

Leave a Comment