RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मॉडल कॉलेज चतरा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

युवा होंगे आत्मनिर्भर, मिली एमएसएमई योजनाओं की जानकारी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 नवंबर।सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, रांची की ओर से सोमवार को मॉडल कॉलेज, चतरा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (EAP) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा रोजगार की अपेक्षा रोजगार सृजन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी

सुरेन्द्र शर्मा, सहायक निदेशक (ग्रेड-I), एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची ने सीजीटीएमएसई, मुद्रा, एमएसएमई इनोवेशन योजना (आईपीआर एवं इनक्यूबेशन), पीएम विश्वकर्मा, बारकोड प्रतिपूर्ति योजना आदि के लाभ, पात्रता एवं प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये योजनाएँ नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए संचालित की जा रही हैं।

बैंकिंग योजनाओं से लाभ लेने पर जोर

एल.डी.एम. चतरा एहसान अहमद ने स्टैंड-अप इंडिया, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुद्रा सहित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा नए उद्यमियों को इनका लाभ उठाकर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड चतरा के जिला समन्वयक हेमंत केशरी ने पीएम विश्वकर्मा योजना सहित राज्य सरकार की अन्य एमएसएमई योजनाओं के बारे में बताया तथा पंजीकरण एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया की बारीकियों पर प्रकाश डाला।

युवा उद्यमिता ही सफलता की कुंजी

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी नौकरियों की संख्या सीमित है, इसलिए उद्यमिता और स्वरोजगार ही आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन सकते हैं।
90 प्रतिभागियों की सहभागिता वाले इस कार्यक्रम के सफल संचालन में येशमेंद्र कुमार (स्टेनोग्राफर, एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची) एवं श्री संतोष कुमार (यूएनडीपी फेलो) का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर: एमएलसी राधा चरण साह ने किया समाहरणालय परिसर में क्रांति जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ।

rktvnews

भोपाल:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने 30वें स्थापना दिवस पर 30 समर्पित कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

rktvnews

भोपाल:वन्दे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कलामन्दिर संस्था द्वारा देशभक्ति काव्य ग़ोष्ठी का किया गया आयोजन।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा के मोदी गारंटी वैन बड़हरा विधानसभा के ख्वासपुर,नथमलपुर,मटुकपुर,और नरगदा पंचायत के नुरपुर पहुंची।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment