RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मयूरहंड प्रखंड में 25 दिवसीय जूट क्राफ्ट कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का समापन।

ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को मिला स्व-रोजगार का अवसर।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 नवंबर।मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, झारखंड के सौजन्य से जन जागरण केंद्र, हजारीबाग द्वारा संचालित 25 दिवसीय जूट क्राफ्ट कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्राम तिलरा में मंगलवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं औजार किट वितरित किए गए।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को जूट क्राफ्ट के उन्नत तकनीकी एवं नवीन डिजाइनों की जानकारी देकर स्वरोजगार और आजीविका सृजन की दिशा में सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इससे प्रशिक्षणार्थी रोजगारोन्मुखी उत्पादों का निर्माण कर बाजार से सीधे जुड़ सकेंगे।
समापन कार्यक्रम में बोर्ड के प्रखंड उद्यमी समन्वयक सुमन कुमार, पंचायत समिति सदस्य नेपाल कुमार सिंह सहित अरविंद कुमार, राहुल कुमार एवं पिंटू यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने तथा समूह आधारित उत्पादन को बढ़ावा देने की अपील की।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:क्लाइमेट चेंज से शरीर पर पडने वाले दुष्प्रभाव से बचाव पर हुआ प्रशिक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 अप्रैल 26

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में काव्य-संग्रह ‘स्पंदन’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बक्सर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment