RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 नवंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया तथा पुलिस अधीक्षक, भोजपुर मिस्टर राज द्वारा संयुक्त रूप से बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत बाजार समिति, आरा स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ईवीएम की सुरक्षा एवं मतगणना प्रक्रिया से संबंधित सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप संपादित किए जाएँ।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF), जिला पुलिस बल एवं दंडाधिकारी पूर्णतः सतर्क रहें तथा कोई भी अनधिकृत व्यक्ति बाजार समिति परिसर में प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी/उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी निर्वाची पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नोडल पदाधिकारी (कार्मिक कोषांग), नोडल पदाधिकारी (स्ट्रांग रूम कोषांग), विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

rktvnews

झारखंड:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का वीकेएसयू में 5 सुत्री मांगों को ले हुआ धरना-प्रदर्शन।

rktvnews

युवा सप्ताह अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जगजीवन कॉलेज में किया कवि सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आए हुए आमजनों की समस्याओं को सभी जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में की तत्वरित समीक्षा!जनता दरबार मे सभी बीडीओ एवं सीओ भी ऑनलाइन माध्यम से थे मौजूद।

rktvnews

Leave a Comment