RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मतदान दल रवाना।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)10 नवंबर।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान दलों को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें।
इस दौरान उन्होंने मतदान सामग्री के सुरक्षित वितरण, वाहनों की मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने दिया निर्देश: अनुपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएँ होंगी चयनमुक्त।

rktvnews

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नई वेबसाइट की शुरुआत की, वेबसाइट (https://trai.gov.in/) पर उपलब्ध है।

rktvnews

विकास पुरुष केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह 8 मार्च को सैकड़ो योजनाओ का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण।

rktvnews

सारण:शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को दी गई लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:स्कूल रुआर 2026- Back to School Campaign

rktvnews

Leave a Comment