RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह : राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को ले उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने की बैठक दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)08 नवंबर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने डीआरडीए सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़ी एजेंसियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की प्रत्येक गतिविधि की तैयारी समय से और समन्वयपूर्वक पूरी की जाए, ताकि आगंतुकों एवं आमजन के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में पंडाल, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आपदा प्रबंधन जैसे सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यवस्था उच्च गुणवत्ता की हो और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाए। सभी अधिकारियों से कहा कि यह अवसर झारखंड की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करने का है। कार्यक्रम के हर पहलू में झारखंडी पहचान और संस्कृति की झलक अवश्य दिखाई दे। साथ में यह भी कहा कि स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित रहेंगे, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा तैयारियों की नियमित समीक्षा करते रहें। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा के तहत प्रभात फेरी, मेट्स, मनरेगा मजदूर, बागवानी सखी, ग्रामीण एवं पंचायत कर्मचारी सहित जुलूस, मनरेगा नारे, गीत, बैनर, मनरेगा मांग पंजीकरण, कार्य आवंटन, जॉब कार्ड वितरण योजना पास/जॉब कार्ड जारी समेत अन्य कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया कैम्पैन के बारे में भी बताया गया, कि योजनाओं को सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर #25YearsOfJharkhand, #JharkhandSilverJubilee, #ProudOfJharkhand, #JharkhandRising हैशटैग के साथ पोस्ट किया जायेगा। इस दौरान सभी संबंधित विभाग के कार्यालय प्रधान समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य्मंत्री ने डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर’ के अन्तर्गत निर्मित विभिन्न एप एवं पोर्टल का शुभारम्भ किया।

rktvnews

पटना: बिहार डाक परिमंडल ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक में व्यापार और सेवाओं पर प्रकाश डाला।

rktvnews

महिला कॉलेज के प्राकृति विभाग में सेमिनार आयोजित,महावीर के पंच महा उपदेश विश्व कल्याणकारी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

ड्रीम रियलिटी मूवीज़ के राजेश अरोड़ा ने सिद्धांत पिलानिया और मानव श्रोत्रिया के साथ किया मल्टी-फिल्म सहयोग, हिंदी और पंजाबी सिनेमा में नई दिशा देने की तैयारी।

rktvnews

उत्तराखंड: केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति जताया आभार।

rktvnews

टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी भोजपुर आरा एवं संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर के सयुक्त तत्वाधान में 4अज्ञात शवो का दाह संस्कार।

rktvnews

Leave a Comment