RK TV News
खबरें
Breaking News

सीतामढ़ी:बिहार दिवस आयोजन को लेकर की गई बैठक।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी (बिहार) 11 मार्च।बिहार दिवस समारोह- 2024 के आयोजन की पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित विमर्श हॉल में जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडे की अध्यक्षता में बैठक की गई।
बैठक में बिहार दिवस- 2024 के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा पर विमर्श किया गया। स- समय तैयारियों को पूर्ण करने हेतु विभिन्न प्रकार के कमेटियों यथा-स्वागत कमेटी ,सांस्कृतिक कार्यक्रम कमिटी, खेलकूद कमिटी, पुस्तक प्रकाशन कमिटी, विधि व्यवस्था संधारण कमिटी, पुरस्कार वितरण कमेटी तथा अन्य समितियों का गठन किया करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कमिटियां अपने स्तर से बैठक कर ससमय तैयारियों को पूर्ण कर लें।
अगले कुछ दिनों में पुनः बैठक कर इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए जाएंगे।
22 मार्च को सुबह स्कूली बच्चों के प्रभात फेरी के साथ बिहार दिवस का आगाज होगा। बिहार दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों को ब्लू लाइट नीले से सजाया जाएगा। वहीं जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शहर के विभिन्न एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर बिहार दिवस पर आधारित फ्लेक्स एवं होर्डिंग का प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में डीडीसी मनन राम,अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार धनंजय, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण रजनीश कुमार, सदर एसडीओ संजीव कुमार,प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बिरजू दास सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:सरकार के खिलाफ अराजतत्वों की कार्यवाही पर की जायेगी कठोर से कठोर कार्यवाही:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

rktvnews

भोपाल:साहित्य मनीषी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ देवेन्द्र दीपक का शताधिक आयु कामना उत्सव का होगा आयोजन।

rktvnews

हरिनाम संकीर्तन आयोजित

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके) जाएंगे और अपने समकक्ष रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ रक्षा और सुरक्षा विषयों पर चर्चा करेंगे।

rktvnews

जरुरी तो नहीं..! : अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्रों का किया भ्रमण!आपदा संबंध प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों संग की बैठक

rktvnews

Leave a Comment