RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में लोकरंगकर्मी पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर की स्मृति में ‘स्मरण’ कार्यक्रम आयोजित।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने कहा- ‘कला जीवन पर्यंत चलने वाली साधना।’

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 7 नवंबर। लोक संगीत एवं कला संकाय में प्रसिद्ध लोकरंगकर्मी पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर जी की स्मृति में ‘स्मरण प‌द्मश्री गोविंदराम निर्मलकर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा उपस्थित रहीं। अध्यक्षता प्रो. शरीफ मोहम्मद संस्थापक विभागाध्यक्ष एवं पूर्व अधिष्ठाता लोक संगीत एवं कला संकाय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. भरत पटेल पूर्व अधिष्ठाता लोक संगीत एवं कला संकाय, प्रो. राजन यादव अधिष्ठाता लोक संगीत एवं कला संकाय उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा एवं पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अतिथि शिक्षक डॉ. परमानंद पांडेय ने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर की जीवनी पर सारगर्भित प्रकाश डाला। स्वागत उद्बोधन में प्रो. राजन यादव ने लोक संगीत विभाग के संस्थापक मोहम्मद शरीफ के बारे में बताया कि गांव-गांव चलकर जिन महापुरुषों ने इस विभाग को आगे बढ़ाया, उनमें मो. शरीफ का नाम लिया जाता है। शरीफ साहब ने दर्जनों पुस्तकें लिखी हैं और प्रदर्शन भी करते आ रहे हैं। बच्चों की जागरूकता हेतु प्रतिमाह इस तरह का आयोजन किया जाता है ताकि वे ज्ञानार्जन कर सकें। उन्होंने कहा कि केवल गुरु को सजग नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को भी सजग होना पड़ेगा तभी बेहतर ज्ञान प्राप्त होगा।
कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने कहा कि हमें सुखद अनुभूति होती है जब हमारे मंदिर में ऐसी विभूतियां होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहें, सीखने से ज्ञान बढ़ता है। प्रो. शरीफ जी बहुत बड़े प्रेरणा श्रोत हैं। हमें अपने आपको तराशना है और अपने आपको बेहतर बनाना है। कला जीवन पर्यंत चलने वाली साधना है, इसे समझने के लिए बहुत कुछ त्यागना पड़ता है। इसके लिए समर्पण आवश्यक है तभी आगे बढ़ पाओगे। प्रो. शरीफ मोहम्मद ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में अपनी पदस्थापना के संबंध में जानकारी प्रदान की और बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम को डी.पी. वाजपेयी वरिष्ठ संपादक नवभारत जबलपुर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपशिखा पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन संगतकार डॉ. नत्थू तोड़े ने किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन 8 नवंबर को प्रो. शरीफ मोहम्मद का व्याख्यान आयोजित होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त संगतकार सुमरन धुर्वे, पूर्व छात्र परमानंद राजपूत, फारुख मेमन, अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार रफीक खैरागढ़िया सहित अतिथि व्याख्यातागण तथा विद्यार्थी-शोधार्थीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पयहारी जी कालेज में पक्षी मित्र अभियान के तहत पक्षियों हेतु दाना पानी की हुई व्यवस्था।

rktvnews

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को उद्यमिता और स्थिरता के क्षेत्र में बढ़ावा दे रही है”– श्री हरदीप एस पुरी

rktvnews

इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु ट्रायल ।

rktvnews

उत्तर भारत की पहली नदी कायाकल्प परियोजना देविका पूरी होने के निकट है, इसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्‍वयं लॉन्च किया था: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

गुजरात के केवड़िया में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में महिला एवं बाल विकास में केंद्र-राज्य समन्वय के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड में शिक्षण संस्थानों एवं विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment