RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा नगर आयुक्त के खिलाफ टेम्पो ई रिक्शा संघ में भयंकर रोष,समय दे नहीं मिलने का लगाया आरोप।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 मार्च।भाकपा-माले नगर कमिटी सदस्य रणधीर राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरा में अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर टेम्पों ई-रिक्शा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज नगर आयुक्त से मिलने गया था लेकिन नगर आयुक्त ने समय देने के बावजूद वहां से मिटिंग का हवाले देते हुए निकल गई। इनके पास टेम्पो चालकों के लिए समय नहीं है। भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर सिंह ने नराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में इन्हीं जैसे पदाधिकारियों के रवैईए के कारण ही न जाने कितने राजा जैसे लडकों का जान चला जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अभी हाल ही में आरा में भारी-भरकम ऑनलाइन चालान और कथित पुलिसिया उत्पीड़न से परेशान होकर टेंपो चालक राजा की मौत हुई। लेकिन अभी तक मृत्य परिवारों को भाजपा- हत्यारी सरकार के द्वारा मुआवजा तक नहीं दिया गया।सिंह ने कहा कि अगर आयुक्त को मजदूरों के समय का महत्व नहीं समझ में आता है तो मजदूर व टेम्पो चालकों को समय का महत्व को समझाने आता है।विभिन्न मांगे को लेकर टेम्पो ई रिक्शा संघ के सचिव किरन प्रसाद,भाकपा-माले नगर कमिटी सदस्य मोहम्द राजन, राजु सिद्धकी,सुनील सहीत अन्य लोग शामिल थे।

विभिन्न मांगें में शामिल

1.एक नगर, एक टेम्पो, एक टोकन हो, साथ ही अवैध वसूली को तत्काल बंद किया जाए और वसूली करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाए।

2.दस्तावेजीकरण में ढील: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन (RTO प्रक्रिया) को सरल और त्वरित बनाने की मांग।
3.आर्थिक सहायता/ऋण: स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण और सब्सिडी, जैसे कि मुख्यमंत्री ई-रिक्शा योजना के अंतर्गत मिलती है।
4.संचालन मार्ग (Routes): शहर के अंदर ऑटो और ई-रिक्शा के लिए निर्बाध मार्गों का निर्धारण और पुलिस उत्पीड़न पर रोक।

Related posts

07 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी का हर सपना साकार करने के लिए हम संकल्पित हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन पट्टेधारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, उच्च न्यायालय के आदेशों के सख्त अनुपालन का निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: किसानों की आर्थिकी को और तेजी से बढ़ाने की दिशा मे करें प्रभावी प्रयास : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment