RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 नवंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 नवंबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के निरीक्षण के साथ ही स्थानीय किसानों से संवाद करेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा भी लेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान 7 नवंबर को सुबह छह बजे दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा सिरशाला जाएंगे, जहां कृषिकुल संस्थान में रुद्राभिषेक और ध्वजारोहण के आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद, शिवराज सिंह जीवीटी टीम के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे, किसानों से संवाद करेंगे और संस्थान की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन भी करेंगे। वे किसानों तथा ग्रामीणजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, जिसमें किसानों-ग्रामीणों के हित और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर खुली चर्चा की जाएगी।
दोपहर बाद, शिवराज सिंह आरनपुर गांव पहुंचकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही तपोवन गांव में हुई फसलों की क्षति और अन्य नुकसान का भी जायजा लेंगे। इसके बाद, केंद्रीय मंत्री श्री चौहान घरकुल आवास परियोजना का दौरा करेंगे तथा लाभार्थी परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात, हेमाडपंती महादेव मंदिर में दर्शन और आसपास की भूमि क्षति का निरीक्षण भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के दौरा कार्यक्रम में शामिल है। खमगांव-तपोवन रोड ब्रिज पर भी नुकसान और बोरवेल को हुई क्षति का शिवराज सिंह द्वारा जायजा लिया जाएगा। इसी दिन शाम को श्री चौहान छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का यह प्रवास राज्यों में प्रवास की कड़ी में, महाराष्ट्र में किसानों-ग्रामीणों की समस्याएं प्रत्यक्ष रूप से जानने, ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा करने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्य को गतिशील करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts

भोजपुर:डॉ.अंबेडकर का जीवन संघर्ष,समता, न्याय एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक: जिला पदाधिकारी

rktvnews

देहरादून:केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार में औद्योगिक निवेश को गति:बियाडा ने 74 एकड़ भूमि 10 इकाइयों को किया आवंटित।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर : आग लगने से आधा दर्जन झोपङी जलकर राख।

rktvnews

पटना: ARC GIS Survey 123 मोबाइल एप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment