RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

9 दिसंबर को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के स़िह जगदीशपुर के विभिन्न पंचायतो मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।

आरा/भोजपुर 08 दिसंबर। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा सांसद आर के सिंह शनिवार को जगदीशपुर विधान सभा अंतर्गत पंचायतों मे केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत करते हुए आम जनता को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के जिला प्रभारी ई.धीरेन्द्र स़िह ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 30 नवम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का शुभारंभ किया गया था। भोजपुर जिला के सभी प्रखंड अंतर्गत पंचायतो मे रथ चल रहा है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनता के वीच केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार और प्रसार हो रहा है।
उन्होने बताया कि शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ 1 बजे दिन मे जगदीशपुर के हरदिया मे पहुंचेगा जहाँ केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के लोकप्रिय सांसद आर के सिंह रथ का स्वागत करेंगे। साथ ही आम जनता को संबोधन भी करेंगे ।कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री केन्द्र सरकार की योजनाओं और 2047 तक देश को विकसित करने की बात को लोगो से अवगत कराएँगे। कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि फिर 2:30 बजे पूर्वी आयर मे विकसित भारत यात्रा रथ के साथ केन्द्रीय मंत्री का जन संबोधन होगा।

Related posts

भारत की बौद्धिक नियति के पथप्रदर्शक हैं कुलपति: डॉ. सुकांत मजूमदार

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छपरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के विभिन्न स्टेक होल्डर्स की बैठक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि,डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले दो अपराधियों को नई दिल्ली से किया गिरफ्तार।

rktvnews

एनएचपीसी ने प्रस्तावित 750 मेगावाट क्षमता वाली कुप्पा पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु गुजरात सरकार के जीपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भागलपुर गंगा नदी पुल गिरने और भ्रष्टाचार के विरोध में होगा बिहार सरकार का पुतला दहन:दुर्गा राज

rktvnews

भारत की ज्ञान परंपरा स्वतंत्रता, बंधुत्व और विश्व शांति के सिद्धांतों को स्वीकार करती है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

Leave a Comment