आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 जून। राजद भोजपुर के वरिष्ठ नेता नुरुल हक राईन साहब के निधन से पूरे भोजपुर राजद परिवार मे शोक की लहर है। विधान पार्षद व प्रदेश उपाध्यक्ष लालदास राय के नेतृत्व मे राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओ ने उनके घर-परिवार से मिलकर ढाढस बढाया व उनके परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा जताया।
श्री राय ने शोक प्रकट करते हुए कहा की स्व नुरुल साहब पार्टी के प्रति समर्पित,ईमानदार व धनी विचार के थे उनके असमय जाने से भोजपुर राजद मे अपूरणीय क्षति हुई जिसकी भरपाई वर्तमान परिवेश मे कठिन है।श्री राय पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ अन्तिम संस्कार मे शामिल हुए व राष्ट्रीय जनता दल का झंडा उनके पार्थिव शरीर पर समर्पित किया गया। शोक प्रकट करने वालों में मौके पर पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, अनवर आलम, महेश यादव, अनील यादव,एकराम आलम, शैलेंद्र राम,राजेंद्र चन्द्रवंशी,अरूण कुमार यादव, मदन राय विनोद चंद्रवंशी सहित सैकड़ो राजद नेता उपस्थित रहे।

