RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने जामा प्रखंड के भुटोकोड़िया ग्राम का किया निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)03 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज जामा प्रखंड के भुटोकोड़िया ग्राम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से मिल रहा है अथवा नहीं, इस संबंध में जानकारी प्राप्त की।
ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन योजना एवं मईया सम्मान योजना से संबंधित लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपायुक्त ने जामा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विशेष शिविर आयोजित कर इन सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उपायुक्त ने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) को भी निर्देश दिया कि केवाईसी (KYC) अद्यतन सहित अन्य बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग कैम्प आयोजित किए जाएं, ताकि प्रत्येक पात्र लाभुक को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीडीओ को दीदी की दुकान खोलने का भी निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जो बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र नहीं जा पाते हैं, उन्हें सहायिका एवं पोषण सखी मिलकर केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि प्रत्येक बच्चे को पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करते रहें और योजनाओं की प्रगति की निगरानी करें, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

Related posts

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र की ओर से सीहमा में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बलिया:पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व अखण्डानंद सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

rktvnews

हर 6 व्यक्ति निःसंतानता से परेशान क्यों ? भारत और इन देशों में दर ज्यादा :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

बक्सर: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर वनकर्मी एवं प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित -टाईगर सेंचुरी से जिले के विकास के साथ ही मिलेंगे रोजगार के अवसर – सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment