RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

X पर प्रधानमंत्री द्वारा साझा तस्वीर

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लेने से लेकर, संविधान सभा की अध्यक्षता करने और देश के पहले राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अतुलनीय गरिमा, समर्पण और उद्देश्य की स्पष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा की। श्री मोदी ने कहा कि लंबे समय के सार्वजनिक जीवन में वह सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण से पहचाने जाते थे। उनकी अनुकरणीय सेवा और दूरदर्शिता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया

“डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर नमन। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदार होने से लेकर, संविधान सभा की अध्यक्षता करने और देश के प्रथम राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अतुलनीय गरिमा, समर्पण और उद्देश्य की स्पष्टता के साथ हमारे राष्ट्र की सेवा की। लंबे समय के सार्वजनिक जीवन में वह सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण से पहचाने जाते थे। उनकी अनुकरणीय सेवा और दूरदर्शिता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को ले की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय में स्वीप गतिविधि के तहत निर्वाचक साक्षरता क्लब कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 से 12 अक्टूबर तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगी।

rktvnews

21 जून को जी किशन रेड्डी 60 कोयला ब्लॉकों के लिए वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 10वें दौर का शुभारंभ करेंगे।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने टॉप टेन अपराधी में शामिल विशाल को किया गिरफ्तार

rktvnews

Leave a Comment