RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चित्तौड़गढ़:मतदाता सूची में अपना नाम देखने या जुड़वाने के लिए डाउनलोड करें वोटर हेल्पलाइन एप!जिले के एक लाख से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 27 अक्तूबर। विधानसभा चुनाव 2023 के अंर्तगत जिलेभर मे स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जनजागृति पैदा करने ओर अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से वोटर हेल्प लाइन एप्प (वी एच ए) डाउनलोड किए जा रहे है । जिला स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जिले में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में मनरेगा में प्रगतिरत 540 कार्यस्थलों पर कार्यरत 8042 श्रमिको द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड किया गया। अब तक जिले में एक लाख बीस हजार लोगों ने इस एप्प के माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम, मतदान केंद्र की संख्या आदि का अवलोकन किया । शुक्रवार रात्रि तक 2 लाख लोगों के इस एप्प को डाउनलोड कराने में कार्मिक लगे हुए है। इस वोटर हेल्पलाइन एप्प को डाउनलोड कराने में बीएलओ एवं बूथ स्तर के फील्ड अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कृषि कार्मिक, सहकारी समिति, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी, एएनएम, राजीविका के स्वयं सहायता समूह, स्कूल, कॉलेज, अध्यापक, सामाजिक न्याय विभाग आदि को डाउनलोड कराने के निर्देश दिए गए।

मतदाता सूची में पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते है

विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in, मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते है। निर्वाचन विभाग की ओर 7 नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अंतिम तिथि 27 अक्टूबर के बाद किए गए आवेदन विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के लिए मान्य नहीं होंगे।

Related posts

ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारतीय नौसेना के जहाज राहत सामग्री के साथ रवाना हुए।

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण में शहरी ओलंपिक खेलो अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन!विजेता रही टीम लेगी राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा।

rktvnews

10 जुलाई को अग्रसेन भवन में आयोजित होगा उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

महाराजा कालेज में एनडीआरएफ ने भूकंप से बचाव हेतु किया मॉक ड्रिल प्रदर्शन।

rktvnews

15 सितंबर को कारीसाथ और धमार PSS से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

बिहार:पटना:उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment