RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:शासन से नामित जनपद नोडल अधिकारी एवं आयुष विभाग के प्रमुख सचिव ने सीएचसी खेकड़ा का किया व्यापक निरीक्षण।

सीएचसी में धूल जमी मशीनें, अव्यवस्था, टूटी व्हीलचेयर और गंदगी आदि देख लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग से की नाराज़गी व्यक्त।

निरीक्षण में संतोषजनक जवाब न मिलने पर नोडल अधिकारी / प्रमुख सचिव ने खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक को कार्य शैली में सुधार करने के दिए निर्देश।

सात दिनों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए सख्त निर्देश दिए।

सीएचसी में योजनाओं के आकर्षक पोस्टर लगाए जाने के दिए निर्देश, जो मरीज आए वह योजनाओं की जानकारी भी पाए।

स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करे विभाग, तभी बढ़ेगा लोगों का सरकारी सेवाओं में विश्वास।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 अक्टूबर। शासन से जनपद नोडल अधिकारी के रूप में नामित आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खेकड़ा का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा सीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं अन्य संबंधितों को व्यवस्थाओं में सुधार एवं साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कक्ष का भ्रमण किया और यह जानकारी ली कि कितने केस जिला अस्पताल हेतु रेफर किए गए तथा कितनी महिलाओं को सीएचसी में ही सुविधा प्राप्त हुई। उन्होंने निर्देशित किया कि रेफर होने वाले प्रत्येक मरीज का पूर्ण विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए और संपूर्ण केस का फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर भी देखा गया।
सीएचसी में साफ-सफाई की निम्न स्थिति तथा मशीनों पर जमी धूल देखकर प्रमुख सचिव ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तीरथ लाल को सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही कर विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने सीएचसी परिसर और कक्षों में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आकर्षक पोस्टर सरल हिंदी भाषा में लगाने तथा पुराने अभियानों के पोस्टर हटाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल सके।
निरीक्षण के दौरान वॉटर एटीएम के अक्रियाशील पाए जाने पर प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मौके पर जवाब-तलब किया। असंतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। साथ ही, परिसर में एक कक्ष में स्वास्थ्य उपकरणों को अव्यवस्थित रूप में रखे जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया और जिस स्थल पर वॉटर कूलर लगा है उस पर विशेष ध्यान दिया जाए कब साफ सफाई हुई उसकी जानकारी वाह पर लगी होनी चाहिये उपकरण जीवन से सम्बंधित है व्यवस्थित होने चाहिए।
अस्पताल में प्रवेश के समय बाहर स्ट्रेचर पर गंदी और पुरानी चादर देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “सीएचसी जनता को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए है, पर यदि यहां गंदगी होगी तो न तो मरीजों को उपचार मिलेगा, न ही स्वास्थ्य लाभ — क्योंकि जहां गंदगी है, वहीं बीमारी है।” उन्होंने तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए तथा सीएमओ को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के नियमित निरीक्षण के आदेश दिए।
प्रमुख सचिव ने मशीनों पर जंग लगा देख संपूर्ण रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि मशीनों की आवश्यकता हो तो सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। मरीजों के कक्ष में खराब व पुरानी चादरें देखकर उन्होंने विभिन्न रंगों की चादरों का रोस्टर आधारित प्रबंधन लागू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दवाइयां खुले में अव्यवस्थित ढंग से रखी पाई गईं, जिस पर प्रमुख सचिव ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने नर्सिंग कक्ष का निरीक्षण कर उपचार हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल अपनाने के निर्देश दिए। रेफर मरीजों का विवरण और उनके उपरांत उपचार की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा विभिन्न मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर पर प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान परिसर में व्हीलचेयर टूटी हुई पाई गई, जिसे देखकर प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। दवाई भंडार के निरीक्षण में पाया गया कि डॉक्टर का नाम पर्ची पर अंकित नहीं था दवाइयों की उपलब्धता के सम्बन्द्ध में भी जानकारी ली, पर्ची पर जो दवाई कौन लिख रहा है उसका विवरण अवश्य हो जिस पर सुधार हेतु तत्काल निर्देश दिए गए।
उन्होंने प्रतीक्षा कक्ष के समीप योजनाओं से संबंधित जागरूकता पोस्टर लगाने, शिकायत पेटिका के प्रभारी की नियुक्ति और उसमें प्राप्त शिकायतों के नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए, ताकि यह व्यवस्था जनहित में उपयोगी बन सके।चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय कक्ष में रखे कंप्यूटर के अक्रियाशील होने एवं प्रिंटर के सुचारू न होने पर प्रमुख सचिव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर उपचार हेतु आए एक विद्यार्थी से संवाद कर उपचार की जानकारी ली ओर उन्हें पड़ने के लिए प्रोत्सहित किया, दंत चिकित्सक कक्ष का भी निरीक्षण किया उसमे सुधार करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने मरीजों की संख्या के अनुरूप चिकित्सकों का ड्यूटी चार्ट तैयार करने, पैथोलॉजी लैब को क्रियाशील बनाने, तथा आपात स्थिति में जिला अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। सीएचसी खेकड़ा में वर्तमान में 6 चिकित्सक एवं 5 नर्सें तैनात हैं। उन्होंने चिकित्सकों के निवास स्थान की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ओपीडी प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक सुचारू रूप से संचालित हो और मरीजों का संपर्क विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए।
प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी को जिम्मेदारी एवं सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना चाहिए, ताकि सरकारी व्यवस्था पर जनविश्वास सुदृढ़ हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तीरथ लाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने EVM डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) का किया उद्घाटन।

rktvnews

नारनौल:15 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस!जिला के तीन लाख से अधिक बच्चों व लक्षित समूह को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोपाल:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने 30वें स्थापना दिवस पर 30 समर्पित कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित।

rktvnews

पटना:आपदा संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

उत्तर प्रदेश के गांवों में खुलेंगे मॉल

rktvnews

बागपत में शुरू हुआ “मेरी बेटी, मेरी कुलदीपक” अभियान बेटियों को बढ़ावा दे रहे 35 जागरूक परिवारों का हुआ सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment