RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने 30वें स्थापना दिवस पर 30 समर्पित कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश)03 नवंबर।अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई द्वारा पार्टी के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के लिए वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे 30 सक्रिय कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व तथा मध्य प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सम्मानित सदस्यों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (युवा मंच) मान सिंह बिसेन (सतना), पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह (भोपाल), आर. डी. सिंह (सतना), डी. पी. पटेल (सतना), टीकम चंद्र शर्मा (इंदौर) सुरेंद्र नाहर (भोपाल) राजेश्वर मिश्रा (भोपाल) त्रिलोकी सिंह (सिंगरौली) चैतराम प्रजापति (शिवनी), रघुनन्दन पटेल (सीधी), हर प्रसाद बौद्ध (उमरिया), एस. आर. नागले (बैतूल) हरीश तलरेजा (भोपाल) राजेश पाल (सिंगरौली) यश कुमार (भोपाल) मुकेश मराठा (भोपाल) कैलाश गावंडे (इंदौर) रोशन पटेल (गंज बासौदा), मनीष सरवरिया (सागर) एन. एस. धाकड़ (मुरैना), मनोज पटेल (सतना), बालेश सिंह (मैहर), अशोक पटेल (रीवा) डॉ. बी. के. पटेल (कटनी), राजेंद्र पटेल (छतरपुर), कुबेर पटेल (छतरपुर), बबलू यादव (छतरपुर), धनीराम केवट (बालाघाट), राहुल सिसोदिया (ग्वालियर), हरदास कुशवाहा (दतिया) मोहित गुप्ता (भोपाल) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “अपना दल (एस) के कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठन के विस्तार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने में इनका योगदान अमूल्य है। यह सम्मान उनके समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।”
वहीं राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “पार्टी के 30वें स्थापना दिवस पर ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना खुद में सम्मान की बात है। यही कार्यकर्ता आने वाले समय में मध्य प्रदेश में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आधार बनेंगे।”
हाल में प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें संगठन की एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रमुख रहा।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में किया 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

rktvnews

शिक्षकों के छुट्टियों की कटौती की वापसी पर राकेश रॉय ने प्रकट किया आभार!सकारात्मक पहल और जनहित मुद्दे की लड़ाई में मिलती है सफलता: राकेश रॉय

rktvnews

चतरा:परिवहन सुरक्षा एवं मोटरवाहन अधिनियम के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

एसडीआरएफ की टीम ने दिया बचाव प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment