RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जनवरी। भोजपुर जिला के नगर पंचायत शाहपुर पैक्स का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन में की जा रही है। मतदान के लिए दो बूथ मतदान केंद्र संख्या 1 पूरब और मतदान केंद्र संख्या 1 (क) पश्चिम बनाए गए थे। कुल 1303 मतदाताओं में से मतदान केंद्र संख्या 1 पूरब पर 359 मत जबकि मतदान केंद्र संख्या 1 (क) पश्चिम पर 494 मत पड़े। 1303 मतदाताओं में से कुल 853 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह 65 प्रतिशत मतदान हुआ। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनावी रण में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें कमलावती देवी, वसंती देवी तथा सुमेश्वर सिंह शामिल हैं। अध्यक्ष पद के साथ-साथ प्रबंधकारिणी सदस्यों का भी चुनाव हो रहा है। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह सहित अन्य लोग मतदान कार्य में लगे हुए हैं। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक मतगणना का परिणाम नहीं आ पाया है।

Related posts

उपायुक्त ने दो महत्वपूर्ण विषयों “मेरी माटी मेरा देश” अभियान एवं “मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024” को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के संयोजक बने राजद अध्यक्ष वीरबल यादव, बोले सातों विधानसभा सभा सीट जीतना है।

rktvnews

भोजपुर:भगवा धर्मध्वजा सदा लहरता रहेगा,प्रचार रथ रवाना कर बोले संत देवराहाबाबा।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने तीन दिवसीय चित्तौड़गढ़ कला महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

बागपत:नवजात शिशु की सुरक्षा एवं जीवन रक्षा हेतु सांस पहल के अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन पर ₹2.70 लाख का अर्थदंड।

rktvnews

Leave a Comment