
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अक्टूबर।आरा विधानसभा से बसपा के युवा प्रत्याशी मृत्युंजय भारद्वाज अपना भाग्य आजमा रहे हैं। स्थानीय रहने के कारण हर गांव और आम लोगों से सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण सरोकार रखते हैं। युवा आंदोलन और शहर के तमाम जनहित के कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति से पहचान के मोहताज नहीं है। ये बहुजन समाजवादी पार्टी का सिंबल और झंडा लेकर दिन रात प्रचार में लगे हैं। अपनी जीत के संबंध में इन्होंने बताया की भोजपुर में बहुजन समाज पार्टी का दलित और महादलित के 60 प्रतिशत मतदाता है जो जीत का प्रमुख आधार और मायावती का विशेष कृपा पात्र है। यही कारण है कि बसपा भोजपुर में पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन्होंने बताया कि बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद भी प्रचार में आने वाले हैं और बहन मायावती का भी प्रोग्राम बना हुआ है तिथि निश्चित अभी नहीं है। इसकी जानकारी दी जाएगी।
