RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी से कम नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री ने माना आभार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 सितंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वस्थ नागरिकों से समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए प्रारंभ की गई ऐतिहासिक ” आयुष्मान भारत योजना” के सफल क्रिन्यान्वयन के 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत 6 वर्ष में देश के गरीब नागरिकों को बड़ी और गंभीर बीमारियों से उबरने और निरोग रहने की जो शक्ति मिली है, वो किसी संजीवनी से कम नहीं है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लगभग 4 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 8 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक 45 लाख प्रकरणों में उपचार सहायता भी दी जा चुकी है। मध्यप्रदेश योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

योजना में जुड़ते नए आयाम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों को इस उपयोगी योजना का वृहद स्तर पर लाभ दिलवाया है। देश के करोड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुकी इस योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा। आयुष्मान भारत – जन आरोग्य योजना के माध्यम से लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों का दायरा बढ़ रहा है। अब इस महत्वपूर्ण योजना में नया आयाम जुड़ रहा है, जिसके लिए बुजुर्ग जन अपना आशीर्वाद भी प्रधानमंत्री को दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस योजना के संचालन से असंख्य परिवारों को बीमारियों के इलाज पर होने वाले बड़े खर्च से भी बचाया जा सका है। ऐसे लाभान्वित परिवार मोदी जी के आभारी रहेंगे। राज्य सरकार का संकल्प है कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक नागरिकों को अवश्यकता होने पर योजना का लाभ प्राप्त हो।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम में “रोजगार प्रयाग पोर्टल” का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:आरा बार में अकाउंटेंट के पद पर जीतने वाले रवि सिन्हा का हुआ अभिनंदन।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने बिम्सटेक देशों और मालदीव के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बिहिया के महादलित टोले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

झारखण्ड में ट्राइबल डिजीटल एटलस बनाने की तैयारी शुरू!आजीविका के विभिन्न माध्यमों और स्वास्थ्य सुविधाओं से आच्छादित करने की तैयारी।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment