RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर कांग्रेस का धरना।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 अक्टूबर। बिहार में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम नागरिकों पर किए जा रहे आर्थिक एवं मानसिक शोषण के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय विशाल धरना का आयोजन जिला मुख्यालय आरा मे किया गया। भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में पूर्वी रेलवे गुमटी के पास विद्युत विभाग के कार्यालय के समक्ष कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की खामियों को गिनाते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम नागरिकों पर बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे आर्थिक तथा मानसिक शोषण का जिक्र करते हुए उसका जमकर विरोध किया और और सरकार से प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था को बंद करने को कहा। धरना की अध्यक्षता भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम तथा मंच संचालन भाई सत्य प्रकाश राय ने किया। इस अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम, प्रभारी पर्यवेक्षक ललन यादव, अशोक यादव, मालती पांडे, श्रीकांत तिवारी, राकेश कुमार त्रिपाठी, शशि सिंह, अमित द्विवेदी, लाल शरण सिंह, सत्य नारायण लाल, श्रीधर तिवारी, पन्नाग त्रिपाठी, चितरंजन सिंह मुन्ना, मनोज कुमार, वीरेंद्र मिश्रा, अब्दुल सलाम कुरैशी, उपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, लालमोहन सिंह शत्रुघ्न, अंजनी कुमार पांडे, तारकेश्वर यादव, तीर्थ नाथ दूबे, रवि राम, शिवनाथ राम, उदय राम, जितेंद्र शर्मा, नागेंद्र मिश्रा, चंद्रावती देवी, माया देवी, चिंता देवी, सुशीला देवी, कुंती देवी, फूलवंती देवी, सीमा देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी, बिंदू देवी, पुष्पा देवी, पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

‘दिव्यांगजनों’ को सहानुभूति का पात्र नहीं समझा जाना चाहिए, वे ज्ञान, कौशल, रुझान, विशेषज्ञता के भंडार हैं:उपराष्ट्रपति

rktvnews

गिरीडीह:बिरयानी खाने से तीन लोगों के बीमार होने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई, फास्ट फूड दुकान पर ₹10,000 का अर्थदंड, खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद।

rktvnews

दुमका:हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, आप शिक्षा की स्थिति में सुधार करें” : उपायुक्त

rktvnews

सहारा निवेशकों के पैसे वापसी को ले लोकसभा के मकर द्वार पर सांसदों ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

सनातन संस्कृति के क्षरण का मूल कारण हमारी पाश्चात्य सभ्यता की अंधानुकरण की प्रवृत्ति।

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार अमेरिका के दौरे पर।

rktvnews

Leave a Comment