RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:रथयात्रा के अवसर पर ग्राम खमतराई में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर।

72 लोगों ने रक्तदान कर अपनी मानवता और दानशीलता का दिया परिचय।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 30 जून। रथयात्रा के पावन अवसर पर छात्र युवा मंच एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में ग्राम खमतराई में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। छात्र युवा मंच के 115 वें रक्तदान शिविर में छात्रों, शिक्षकों, ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभायी। शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान कर अपनी मानवता और दानशीलता का परिचय दिया। बालाजी ब्लडबैंक की देखरेख में रक्तदान प्रक्रिया पूरी की गयी। रक्तदान करने से पहले सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप, हीमोग्लोबिन स्तर सहित अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गयी।
शिविर के प्रेरणास्रोत पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, समाजसेवी एवं ग्राम प्रमुख भूखन जंघेल, भाजपा नेता गोरेलाल वर्मा, हर्षवर्धन वर्मा, छात्र युवा मंच संयोजक रक्तवीर नागेश यदु, मदन साहू व डॉ. शरद वैष्णव आदि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मार्गदर्शक के रूप में ग्राम पंचायत दिलीपपुर की सरपंच श्रीमती देवकी वर्मा, उपसरपंच राजेश जंघेल, राधेश्याम जंघेल व्याख्याता, सुभाष गहरवार, संदीप जंघेल, सुमित यादव, पंकज वर्मा, सत्यम जंघेल व आदित्य जंघेल का विशेष सहयोग रहा।
रक्तदान की इस अमूल्य पहल को जन-जन में विस्तारित करने के अहम लक्ष्य को लेकर इस आयोजन को ग्राम खमतराई में आयोजित करने का सफल प्रयास करने में छात्र युवा मंच के शहर अध्यक्ष साहिल जंघेल, महामंत्री आदर्श यादव, जिला प्रमुख खेमचंद साहू व प्रदेश मंत्री योगेश जंघेल का विशेष योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर: नई आशा द्वारा गर्भवती महिलाओं का करवाया गया स्वास्थ्य परिक्षण।

rktvnews

चतरा:बढ़ती ठंड के मद्देनज़र बिरहोर टोला में कंबल वितरण।

rktvnews

पटना:गिरते भूजल स्तर तथा हीट वेव को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

भोजपुर:गुड फ्राइडे पर होली सेवियर चर्च में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बलिदान दिवस।

rktvnews

हनुमानगढ़ की जनता ने जो मांगा, सदैव मिला – चौधरी विनोद कुमार

rktvnews

दरभंगा:बाल दिवस के अवसर पर विद्यालयों में होगा बाल सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment