RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रायपुर : मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 24 दिसंबर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 06 विधानसभा क्षेत्रों से आए यादव समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य मुलाकात की। यादव (राउत) समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर सम्मानित किया और भगवान राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयता के साथ सभी का अभिवादन स्वीकारा।
खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर मुख्यमंत्री का किया अभिवादन।
मुख्यमंत्री से मिलने मुंगेली, बिल्हा, लोरमी, नवागढ़, पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस अवसर पर यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष धनीराम यादव के साथ ओम यादव, सूरज यादव, ओंकार यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 06 मार्च 26

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए दूसरे बेड़े के सहायक जहाज निर्माण का शुभारंभ।

rktvnews

वैशाली: वैशाली के जिलाधिकारी के रूप में वर्षा सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए वार्ता का 10वें दौर का आयोजन सिडनी में पांच ट्रैक पर किया गया।

rktvnews

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 700 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: भारोत्तोलन में मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का किया गया सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment