RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पूर्ववर्ती छात्र संघ और शाहाबाद सिविल सोसाइटी के तत्वावधान में मना वीकेएसयू का 34वां स्थापना दिवस।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अक्टूबर। बुधवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) का 34वां स्थापना दिवस आरा क्लब में पूर्ववर्ती छात्रसंघ और शाहाबाद सिविल सोसाइटी के तत्वावधान में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। अध्यक्षता वीकेएसयू के प्रथम रजिस्टर प्रो. पारसनाथ सिंह ने किया, संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शशि कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत तिवारी ने किया।इस अवसर पर पूर्व छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा स्थापना दिवस समारोह के तिथि में बदलाव की गई और 22 अक्टूबर के बजाय 17 अक्टूबर को ही मना दिया इस बात पर सभा ने काफी आपत्ति जताई और विरोध व्यक्त किया।
प्रो पारसनाथ सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयआयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर कोई बड़ा आयोजन नहीं करना और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय तथा इसके अंगीभूत तथा संबद्ध महाविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, गिरती शैक्षणिक गुणवत्ता और लगभग ठप पड़ गए पठन-पाठन व्यवस्था पर गहन चिंतन और सुधार के लिए ठोस कदम उठाना की जरूरत है।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना 22 अक्टूबर 1992 को बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 के तहत हुई थी। मगध विश्वविद्यालय से अलग होकर बने इस विश्वविद्यालय का मुख्यालय आरा, बिहार में है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शशि कुमार सिंह ने अपने संबोधन में रेखांकित किया, कि “स्थापना के समय वीकेएसयू उच्च कोटि का शैक्षणिक संस्थान था, जो विज्ञान, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट शिक्षा और अनुसंधान के लिए विख्यात था।” आज विश्वविद्यालय अपनी गिरावट के अंतिम दौर में है। पठन-पाठन का कार्य लगभग ठप हो चुका है, और शैक्षणिक गुणवत्ता में भारी कमी आई है। बल्कि वीर कुंवर सिंह जैसे महान योद्धा के नाम को भी शर्मसार कर रहा है।यह आयोजन केवल विश्वविद्यालय के गौरवशाली अतीत को याद करने का अवसर नहीं था, बल्कि इसके भविष्य को संवारने का एक संकल्प भी था। डॉ. शशि कुमार सिंह ने अपने समापन उद्बोधन में कहा, “वीर कुंवर सिंह की वीरता और बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है, जब हम इस विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त और शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाएंगे।” अन्य वक्ताओं ने भी जोर देकर कहा, “छात्रों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों की एकजुट भागीदारी से हम विश्वविद्यालय को उसकी खोई प्रतिष्ठा वापस दिलाएंगे और इसे उच्च शिक्षा का एक सच्चा केंद्र बनाएंगे।”
यह संकल्प लिया गया कि विश्वविद्यालय न केवल वीर कुंवर सिंह के नाम को गौरवान्वित करेगा, बल्कि बिहार और भारत के लिए शिक्षा और नैतिकता का एक प्रेरक उदाहरण स्थापित करेगा। सभा को प्रो रामतवक्या सिंह, पूर्व प्राचार्य डा कमल कुमारी, प्रो नंद जी दुबे, डॉ योगेंद्र सिंह, डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह,प्रो पारस राय, डॉ वेद नारायण, डॉ ममता मिश्रा डॉ रेनू मिश्रा शशिकांत तिवारी ओमप्रकाश मुन्ना डॉ रघुराज सिंह राजेंद्र कुमार दुबे नारायण प्रसाद सिंह डॉक्टर नथुनी पांडे सुनील कुमार आदि रहे।

Related posts

राजस्थान: अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास पर खरी उतरेगी दरगाह सम्पर्क सड़क पुलिस चौकी-विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

बागपत:नवागंतुक अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना ने संभाला बागपत नगर पालिका का चार्ज।

rktvnews

भोपाल:अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में महामना पं. मदनमोहन मालवीय ने राष्ट्र को दी दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कांफ़्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बाल बसेरा सेवा संस्थान में मनाया।

rktvnews

ब्यूटी कार्यशाला का समापन! संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने प्रशिक्षकों के बीच बांटे प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ईंट उठाने वाले हाथों में है अब चाक, नौकरी से बदलेगी पहाड़ी कोरवा की तकदीर।

rktvnews

Leave a Comment