RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा सांसद को प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने अपनी दस सूत्री मांग पत्र को किया सुपुर्द।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त। गुरुवार को आरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद के क्षेत्र दौरा के क्रम में जिला के मोहनपुर गांव में आगमन हुआ।क्षेत्र की जनता ने मिलकर अपनी ज्वलंत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं देखा और उसपर अग्रेत्तर कारवाई करने का भी आश्वासन दिया। इसी क्रम में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर का एक प्रतिनिधि मंडल भी जिला सचिव, धर्म कुमार राम के नेतृत्व में सांसद से मिलकर भोजपुर जिले के शिक्षकों की विभिन्न चिरप्रतीक्षित समस्याओं से संबंधित 10 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया और जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर से उसपर त्वरित क्रियान्वयन की भी बात कही गई। मांग पत्र में नियोजित शिक्षकों का नियमावली के आलोक में बेसिक ग्रेड से स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, जिला के मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के खाली पड़े पदों पर स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रोन्नति देकर नियमावली के तहत भरना, नियोजित शिक्षकों का ईपीएफ कटौती कर ससमय उनके संबंधित खाता में जमा करना, विशिष्ट शिक्षकों व प्रधान शिक्षकों का वेतन निर्धारण यथाशीघ्र करना, प्रधान शिक्षकों को बीएलओ कार्य से यथाशीघ्र मुक्त करना, शिक्षकों के सभी तरह के बकाया वेतन भुगतान करने सहित दस सूत्री मांगों को सम्मिलित करते हुए मेमोरेंडम सौंपा गया।
मौके पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) के जिला सचिव, धर्म कुमार राम, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट)के जिला सचिव, उमेश कुमार सुमन, जिलाध्यक्ष, रामानंद सिंह, अवधेश कुमार पासवान, , संतोष कुमार साह, सुरेन्द्र प्रसाद, बाबुधन मिश्र, रवि भूषण सिंह, श्रीराम सिंह सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत की धरती ने उगला ‘काला सोना’, चिया सीड्स की पहली फसल हुई तैयार!

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले सीएससी वीएलई ऑपरेटर का निबंधन होगा रद्द।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 40 लोकसभाओं के प्रभारियों की सूची जारी की।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के निदेशक ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment