
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 नवंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु बाज़ार समिति, आरा स्थित ईवीएम रिसीविंग सेंटर एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू, समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, नोडल पदाधिकारी (स्ट्रॉन्ग रूम कोषांग), नगर आयुक्त भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
