RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

भोजपुर:धनतेरस पर मां मालती बजाज शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़, ऑफर ने खींचा ध्यान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर।धनतेरस का पर्व इस बार आरा वासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शहर के चंदवा मोड़ स्थित मां मालती बजाज शोरूम में शुक्रवार को सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धनतेरस के शुभ अवसर पर शोरूम द्वारा दिए गए विशेष ऑफर और छूट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
शोरूम के मालिक संजीव गुप्ता ने बताया कि धनतेरस के मौके पर ग्राहकों को आकर्षक योजनाओं का लाभ दिया गया। इसमें न्यूनतम डाउन पेमेंट मात्र ₹5,999, वाहन की डिलीवरी के समय 32 इंच गूगल टीवी और वॉशिंग मशीन फ्री गिफ्ट, हर बाइक पर 10 साल की इंजन वारंटी, 98% तक लोन सुविधा, 0% प्रोसेसिंग फीस, हर खरीद पर गिफ्ट हैम्पर और एक्सचेंज ऑफर जैसी स्कीमें शामिल हैं। शोरूम से लगभग 500 वाहनों की बिक्री हुई जो अब तक के सर्वाधिक बिक्री के आंकड़ों में से एक है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोरूम प्रबंधन की ओर से उचित व्यवस्था की गई थी ताकि भीड़ के बावजूद लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।डिलीवरी के दौरान ग्राहकों के चेहरे पर नई गाड़ी की खुशी और ऑफर का आनंद दोनों झलक रहे थे। माहौल पूरी तरह से उत्सव जैसा नजर आ रहा था।संचालक संजीव गुप्ता ने कहा हम मां मालती बजाज की ओर से सभी ग्राहकों और आरा वासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। ग्राहकों के भरोसे और प्रेम से ही हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

Related posts

एनटीपीसी ने लगातार छठे वर्ष ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’ जीता

rktvnews

भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने चकिया गांव जा पीड़ित परिजनों से की मुलाकात! राजद के चहेते दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम और नीतीश बने मूकदर्शक:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

इंद्रेश कुमार जन्मोत्सव: जोश, जज़्बे, जुनून के साथ “सद्भावना सप्ताह”, जनसेवा में जुटा MRM

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: अपर सचिव एवं अभियान निदेशक जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय का ज़िला भ्रमण, गाँव के सर्वागीण विकास हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण योजना निरन्तर रहेगी।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment