जिला स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य दोनों विधाओं में इस बार भी प्रथम स्थान किया प्राप्त।

बच्चों ने किया अपने अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन ।
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अक्टूबर।डायट पिरौटा में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के तत्वावधान में आयोजित रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता की दोनों विधाओं में हर साल की भांति इस बार भी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर उच्च विद्यालय कडारी के नाम का परचम लहराया।
विदित हो कि उच्च विद्यालय कडारी विगत कई वर्षों से इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करते हुए प्रतिभागी बनता आ रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागी रोल प्ले में पप्पू कुमार,आर्यन कुमार ,नितीश कुमार, राधा कुमारी ,आशीष कुमार, वही लोक नृत्य में प्रतिभागी- स्वीटी कुमारी, इशिका कुमारी, चींटी कुमारी, दीपिका कुमारी, ज्योति कुमारी, शिल्पी कुमारी, का सम्मान किया गया।
विद्यालय प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने कहा कि हमारे बच्चों को जीत की आदत लग चुकी है। उनका कहना है कि इन अनगढ़ हीरो को तरासने में संगीत शिक्षक श्याम बाबू कुमार की अर्दितश प्रयास इस सफलता के शीर्ष पर पहुंचने का कार्य करता है।
इन बच्चों के मेंटर श्याम सर ने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा को उभारने का ही कार्य मैंने किया है। रोल प्ले एवं लोक नृत्य के मार्गदर्शक एवं सूत्रधार रंगकर्मी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह बच्चों के प्रयास की ही सफलता की कुंजी है।
विद्यालय परिवार से इंदु रानी एवं रश्मिता साहू का भी भेष भूषा एवं सौंदर्य में अथक योगदान रहा।लोक नृत्य में समाज में पारस्परिक संबंध की प्रगाड़ता पर जोर दिया गया है, जिसे चहु ओर से सराहना मिली क्योंकि आज यह समाज की जरूरत है।
रोल प्ले में इंटरनेट गैजेट्स एवं मीडिया के सही प्रयोग पर जोर दिया गया है तथा इसके गलत उपयोग से इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया, यह संदेश दूर तक जाता है। विद्यालय के समारोह में शिक्षकों अभिभावकों ने भाव विभोर होकर बच्चों श्याम सर एवं मनोज सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा की अभिभावकों ने कहा कि ग्रामीण छात्रों के इस इंद्रजीत प्रयास का श्रेय विद्यालय परिवार को जाता है जो इन बच्चों को सफलता हेतु मंच प्रदान किया।
विद्यालय के शिक्षकों में गजेंद्र प्रसाद,अरुण कुमार, कुमारी विनीता, इशरत आलम,राजेंद्र कुमार सिंह,आशुतोष भारद्वाज, पंकज कुमार राय, अमित यादव, राजेश कुमार कुरील, सरिता यादव, पूनम यादव,अनिता कुमारी,सविता यादव, साजिदा खातून भगवती कुमारी, इशिका सिंह, अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार, करण विजय कुमार ,प्रिय कुमारी,मोनू राम सुजीत कुमार आयुष आनंद ,प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी,प्रमिला कुमारी,रूही तबस्सुम,मंजू कुमारी, उमेश जी,सुनील जी और बिट्टू कुमार ने छात्रों की सफलता के लिए बधाई और राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने की शुभकामनाएं दी। वहीं धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक रविशंकर सिंह ने किया।

