RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

स्व विमला तिवारी के श्राद्ध कर्म मे शामिल हुए विशिष्ट अतिथि।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 04 जून। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी और वर्तमान विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी की माता स्वर्गीय विमला तिवारी के श्राद्ध कर्म में बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि, अतिथि और गणमान्य लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार  मेहता, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व विधायक भाई दिनेश, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदय कांत मिश्रा, महाधिवक्ता पीके शाही, पूर्व सांसद मीना सिंह, राजनेता, विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू शरण मिश्रा, डॉ प्रताप नारायण मिश्रा, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग श्राद्धकर्म में  शामिल हुए। बड़ी संख्या में शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने भी सहभागिता की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी आगंतुकों ने स्वर्गीय विमला तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत सभी आगंतुकों ने पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी और उनके पुत्र विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी से संवेदना प्रकट की। कार्यक्रम बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के सरकारी आवास 3 देशरत्न मार्ग पर आयोजित किया गया था। हालांकि श्राद्ध कर्म का पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के सरकारी आवास 13 हार्डिंग रोड पर हुआ।

Related posts

भोजपुर:जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जारी की भोजपुर की नव गठित जिला कमिटी की सूची।

rktvnews

नारनौल:विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने जिला उपायुक्तों के साथ की वीडियो कांफ्रेंस।

rktvnews

राजस्थान:अलवर टाइगर मैराथन’ उत्साह एवं उमंग के साथ दौड़े हजारों एथलीट।

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक धीरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने गांधी जयंती के अवसर पर आयुष भवन से आईएनए मेट्रो स्टेशन तक ‘स्वच्छोत्सव’ यात्रा के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान का समापन किया।

rktvnews

भोजपुर : टेम्पो से 140 पीस किंगफिशर बीयर बरामद।

rktvnews

Leave a Comment