RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:जीविका दीदियों ने संभाली कमान मतदान करने के लिए कर रही हैं मतदाताओं को जागरूक।

कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)16 अक्टूबर। यूँ तो मतदान की तिथि की घोषणा होने से पूर्व ही जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान की कमान संभल ली है l लेकिन अब मतदान की तारीख की घोषणा होते ही जीविका दीदियों ने अपने-अपने सामुदायिक संगठन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए क्रमवद्ध जागरूकता अभियान चला रही हैं l 26 सितंबर 20 25 को नगर भवन में आयोजित महिला रोजगार कार्यक्रम में 5 सौ से अधिक जीविका दीदियों ने मतदान करने और लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु शपथ ली थी l उसके बाद से ही जीविका दीदियों ने लखीसराय जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान की कमान संभल ली है l लखीसराय जिले के सभी पंचायतों में जीविका दीदियां समाज को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर लगातार जोर – शोर से मुहिम चला रही हैं।
जीविका से संबद्ध सभी 5 सौ अस्सी ग्राम संगठनो के द्वारा प्रतिदिन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी, रंगोली निर्माण ,आपने-अपने हथेलियों पर मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित स्लोगन मेहँदी से उकेरना और जागरूकता रैली का आयोजन कर रही हैं l इन कार्यक्रमों में सौ से अधिक जीविका दीदियाँ पहले मतदान के लिए संकल्प लेने के बाद लोगों को “पहले मतदान-फिर जलपान , मतदान मेरा अधिकार और वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है” जैसे स्लोगन के साथ गाँव-गाँव और घर-घर में जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं l
संध्या समय में इनके द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर संध्या चौपाल का आयोजन करते हुए कैडल मार्च भी निकला जा रहा है l
मतदाता जागरूकता अभियान उन क्षेत्रों में प्रभावशाली ढंग से चलाया जा रहा है जहाँ पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम था l उन क्षेत्रों के घर-घर में जाकर जीविका समूह की महिलाएं पहले उनसे वोट नहीं डालने का कारण समझ रही हैं फिर उन्हें इस बार वोट देने के लिए प्रेरित कर रही हैं l
मतदाता जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जीविका द्वारा गठित 8 हजार 6 सौ से अधिक स्वयं सहायता समूहों की विशेष बैठक में सदस्य मतदान करने एवं लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ भी ले रही हैं l
गाँव के हर एक मतदाता को प्रेरित करने का लक्ष्य लिए जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ये महिलाएं अपने समूह की बैठकों में चर्चा करने के साथ-साथ हाथों में “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” और “मतदान मेरा अधिकार” जैसे स्लोगन को मेहंदी के रूप में उकेर रहीं हैं और जन-जन तक इस संदेश को प्रेषित कर रही हैं कि इस बार हर मतदाता अपना मतदान अवश्य करें।
लखीसराय जिला 06 नवंबर 2025 को मतदान होना है। इसी कड़ी में जिले के सभी सात प्रखंडों की जीविका दीदियां मतदान के लिए खुद जागरूक होने के साथ-साथ दूसरे मतदाताओं को भी जागरूक करने में लगी हैं। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह से लेकर संध्या समय तक किसी न किसी माध्यम से जारी है l जिससे कि अधिक-से-अधिक लोगों की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित हो सके और मतदान का प्रतिशत बढ़ सके।
सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियान, खुले में शौच मुक्त अभियान समेत अन्य कई अभियान के साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने में जीविका दीदियों की भूमिका अहम् रही हैं l हर चुनाव में जीविका दीदियां बड़ी तादाद में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करती हैं ताकि अधिक-से-अधिक जीविका दीदियां और अन्य लोग मतदान को लेकर जागरूक हो सकें। इस बार भी बड़े ही उत्साह के साथ गाँवों की महिलाएं स्वीप की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं। जागरूकता अभियान का उद्देश्य यह है कि मतदाता अपने वोट की कीमत समझ सकें , वो मतदान करे ताकि मतदान का प्रतिशत भी बढ़े और लोकतंत्र के इस महान पर्व में सबकी सहभागिता हो l
जीविका दीदियों 6 नवंबर को “अपना वोट है गिराना” का संदेश अपने गाँव के हर एक मतदाता तक पहुंचा रही हैं ताकि मतदाता मतदान की तिथि को आत्मसात कर ले l

Related posts

राष्ट्रीय राजमार्ग हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं और हमने उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने पर बहुत जोर दिया है:नितिन गडकरी

rktvnews

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर आक्षेप चिंतनीय:अध्यक्ष फूटाब प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

जयपुर:साथिन कार्यकर्ताओं, पंचायतों के क्रियाकलापों को बच्चों एवं महिला के लिए हितैषी बनायें : शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

rktvnews

मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता : नई राहें-नए कीर्तिमान’ स्मारिका का विमोचन किया।

rktvnews

रागी मिलेट से कृषक डोंगर सिंह और विजयशंकर हुए समृद्ध।

rktvnews

भोजपुर जिलाप्रशासन की अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अवैध खनन करते 6 पोकलेनो को किया जब्त।

rktvnews

Leave a Comment