RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम: उपायुक्त

उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)15 अक्टूबर।समाहरणालय सभाकक्ष में आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर उत्खनन, अवैध बालू/कोयला/अभ्रक उत्खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा समीक्षा की गई। इस दौरान सीसीएल के पट्टा क्षेत्र, वन क्षेत्रों हो रहे मायका अभ्रक के अवैध उत्खनन व अन्य क्षेत्रों में कोयलें के अवैध उत्खनन व प्रेषण की रोकथाम व अन्य पर विचार विमर्श किया गया। बालू घाटों के संचालन एवं बालू के अवैध भंडारण उठाव एवं परिवहन के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करें तथा वन क्षेत्र में भी खनन करने वाले लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई करें। साथ ही अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अवैध उत्खनन रोकने की दिशा में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से समन्वय बनाकर संबंधित विभाग कड़ा रूख अख्तियार करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। जांच-पड़ताल के साथ छापेमारी अभियान चलाएं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सभी अंचलाधिकारी, फैक्टरी इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आरआईएनएल कॉर्नर ग्लोरी एक बार फिर इस्पात राजभाषा सम्मान-प्रथम पुरस्कार जीता।

rktvnews

देश भर में पीएनजी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

सफ़लता की कहानी:तकनीक की उड़ान से ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा ने खरीफ और रबी सीजन में कमाये दो लाख रुपए।

rktvnews

भोजपुर: फोटोग्राफरों के माध्यम से ही इतिहास और समाज में घटित वर्तमान घटनाओं को हम देख पाते है:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा द्वारा कार्यक्रम- पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उद्योग, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्रों से अनावश्यक आयातों के स्थान पर स्थानीय उत्पादन को प्राथमिकता देने की अपील की।

rktvnews

Leave a Comment