RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर जिले में क्रैश कोर्स प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर।भोजपुर जिले के 263 विद्यालयों के 750 छात्रों ने क्रैश कोर्स प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा डॉ. नेमी चन्द्र शास्त्री कन्या विद्यालय में आयोजित की गई थी।परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी और इसका आयोजन भोजपुर जिले के छात्रों के लिए किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से 100 छात्रों का चयन किया जाएगा, जिनमें से 40 छात्रों का अंतिम चयन क्रैश कोर्स के लिए किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र राय, डीपीओ स्थापना पाल सर, और डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान चंदन प्रभाकर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा परीक्षा संचालन में कंचन कमिनी, आसिफ अहमद, अपूर्व तिवारी,धीरज कुमार उमाशंकर ओझा, कृष्णा सिन्हा, प्रीती पुतुलसंतोष कुमार, अमन और मनीष वत्स भी उपस्थित थे।गौरतलब है कि बिहार में पहली बार मेधावी छात्रों को अपने ज्ञान को बढ़ाने और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिल रहा है। यह चौथी बार है जब इस प्रकार का क्रैश कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स से 100 छात्रों को लाभ होगा।
यह कोर्स पहली बार 2022 जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन सर और डीडीसी मैम की मार्गदर्शन से आरंभ हुआ था। उस समय भी 100 छात्रों का चयन किया गया था और उन्हें दो महीने तक विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाया गया ।
पिछले वर्ष आयोजित क्रैश कोर्स का परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहा था। इस वर्ष भी उम्मीद है कि छात्रों का प्रदर्शन शानदार होगा और उन्हें अपने शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे और उसके बाद भोजपुर जिले में क्रैश कोर्स शुरू किया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन से जिले के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Related posts

टीम मदर टेरेसा सेवा कर्मी द्वारा लावारिस लाश का किया जा रहा है दाह संस्कार।

rktvnews

नारनौल:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय कालेज में कार्यक्रम आयोजित!भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था दुनिया में एक अनुपम उदाहरण : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-चाल जाना! सभी श्रमिकों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक किया प्रदान।

rktvnews

भोजपुर:युवा जदयू पूर्व नेता से संपर्क व संगठन विस्तार को ले बैठक।

rktvnews

छपरा शहर से व्यवस्थित रूप से जलनिकासी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment