RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने वृद्धा आश्रम का किया औचक निरीक्षण, सुधारात्मक निर्देश दिए।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 जून।उपायुक्त कीर्तिश्री ने चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत पकड़िया स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम परिसर की साफ-सफाई, भवन की संरचना, रहवास योग्य स्थिति एवं वृद्धजनों के लिए मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पाया कि वृद्धा आश्रम फिलहाल बंद है और उसकी भौतिक स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया।
मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि यह वृद्धा आश्रम मई 2024 तक एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा था, किंतु संस्था द्वारा वर्तमान में कोई रुचि नहीं ली जा रही है, जिसके चलते यह संचालनविहीन हो गया है। इस पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए निर्देश दिया कि वृद्धा आश्रम को पुनः क्रियाशील करने के लिए समुचित योजना बनाई जाए।
वृद्धजनों के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि वृद्धजनों की देखभाल हमारी सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। यह आश्रम केवल भवन नहीं, बल्कि उन लोगों की शरणस्थली है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज को समर्पित किया है। इसका संचालन हर हाल में नियमित और गरिमामय ढंग से होना चाहिए। उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में समाज कल्याण विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related posts

भोजपुर : विकसित भारत के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण।

rktvnews

नवादा:राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1401 मामलों का निष्पादन।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में डिस्पैच सेंटर, मतदान की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

rktvnews

आरा के रामनवमी शोभा यात्रा में जन सेवा का भागीदार बना जीएसटी एवं टैक्स कंसंटेंसी सर्विसेज परिवार।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में वाहन चालकों एवं कंडक्टरों के नेत्रों की हुई जांच।

rktvnews

ऋणी को मिला बीमा का लाभ!ऋण खातों में सुरक्षा बीमा अवश्य कराएं:पीएनबी मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे

rktvnews

Leave a Comment