RK TV News
खबरें
Breaking News

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 12वें दिन हनुमान घाट पर महिलाओं के समूह ने किया गंगा स्नान, सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर जाना इतिहास।

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)13 दिसंबर।काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत तमिलनाडु से आया छठा महिला दल हनुमान घाट पहुंचा, जहां सभी महिलाओं ने गंगा में स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। गंगा स्नान के बाद समूह ने घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सभी को मंदिरों के इतिहास, दिव्यता और भव्यता के बारे में जानकारी दी गई।
इसके उपरांत तमिल प्रतिनिधिमंडल हनुमान घाट स्थित महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के घर पहुंचा। वहां उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। समूह के सदस्यों में जानने की काफी जिज्ञासा दिखाई दी। उन्होंने सुब्रह्मण्य भारती के घर के समीप स्थित पुस्तकालय का भी भ्रमण किया और वहां से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
सुब्रह्मण्य भारती के घर का भ्रमण करने के बाद यह समूह कांची मठ पहुंचा, जहां उन्हें मठ के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। काशी में स्थित दक्षिण भारतीय शैली के मंदिरों को देखकर महिलाओं का दल उत्साहित नजर आया।
तमिलनाडु से आई मुथुलक्ष्मी ने कहा, “सुबह हम लोग वाराणसी के गंगा घाट पर गए थे। गंगा स्नान करके मन पवित्र हो गया। वहां हमने मंदिरों का भ्रमण किया और यह देखकर आश्चर्य हुआ कि काशी में भी हमारे दक्षिण भारत जैसे मंदिर मौजूद हैं। हम लोग विश्वनाथ मंदिर भी गए। कभी सोचा नहीं था कि बाबा के दर्शन इतनी आसानी से हो जाएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद, जिन्होंने दक्षिण भारत की महिलाओं के लिए इतना सोचा। आज हम महिलाएं अयोध्या, प्रयागराज और काशी का भ्रमण कर रही हैं।

Related posts

गिरीडीह: उपायुक्त ने आदि कर्मयोगी अभियान के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित।

rktvnews

बक्सर:डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा! डीडीयू से पटना की ओर जा रही पार्सल वैन हुई डिरेल।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बागपत : जिलाधिकारी ने किया बागपत कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड संस्कृत आकदमी की सामान्य समिति की 09वीं बैठक की अध्य़क्षता की।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment