RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन बुकिंग सुविधा प्रारंभ।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)13 अक्टूबर।जशपुर जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र अंतर्गत स्थित मयाली नेचर कैम्प अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं मनोहारी परिवेश के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह क्षेत्र घने वनों से आच्छादित है। यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति द्वारा मिला एक अनुपम उपहार है। मयाली नेचर कैम्प देवबोरा एवं मयाली ग्राम के मध्य स्थित है। यह स्थल पारिवारिक भ्रमण, मित्रों के साथ अवकाश व्यतीत करने तथा साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए लंबी दूरी की पैदल यात्राओं हेतु अत्यंत उपयुक्त है।
पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन गेट मनी बुकिंग सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के माध्यम से पर्यटक अब अपने भ्रमण हेतु ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मयाली नेचर कैम्प की प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद लें।

Related posts

झारखंड:कल्पना मूर्मू सोरेन ने झारखंड विधानसभा सदस्य पद की ली शपथ।

rktvnews

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सी-डॉट अनुसंधान समुदाय के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में हुए शामिल।

rktvnews

मेडिकल छात्रों और मेडिकल/गैर-मेडिकल परामर्शदाताओं के एक समूह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:महिला आरक्षण बिल का विपक्षियों द्वारा विरोध देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान : पूर्व सांसद मीना सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जून 24

rktvnews

Leave a Comment