RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉक्टर पीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में ई टेस्ट एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में विजयी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई । शुक्रवार को विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम डॉक्टर पीसी निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र महादेवा रोड आरा में ई टेस्ट एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मैनेजिंग डायरेक्टर मालती गुप्ता ,सचिव सत्य प्रकाश एवं निदेशक डाॅ विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए एवं विभिन्न तरह के आर्ट एंड क्राफ्ट बनाकर के अलग-अलग विषयों पर अपनी कलाकारी दिखाई। छात्रों के द्वारा बनाए हुए आर्ट एंड क्राफ्ट में पर्यावरण एवं शिक्षा संबंधी विषयों पर बने हुए आर्ट एंड क्राफ्ट का मूल्यांकन अतिथियों के द्वारा किया गया। कुशल युवा कार्यक्रम के मई 2025 के छात्र छात्राओं द्वारा संवाद कौशल, कंप्यूटर ज्ञान से सम्बंधित ई टेस्ट द्वारा अपनी प्रतिभा को दिखाया गया साथ ही इस विश्व युवा कौशल दिवस पर बिहार सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत कुशल युवा समृद्धि व सपना आपका संकल्प हमारा के अंतर्गत बच्चों का करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मैट्रिक पास सभी छात्रों छात्राओं को केवाई‌पी करना अनिवार्य है जिसके लिए सभी विद्यालयों में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
ई टेस्ट एवं ऑट एंड क्राफ्ट में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को सील्ड एवं मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिसमें सलोनी, शिवन्या, मुजम्मिल आलम, स्नेहा, साक्षी, खुशी, सूर्य प्रकाश, अमन पाठक, प्रणित कुमार, विधि रंजन, पूर्वी रंजन, रिपु कुमारी, खुशी कुमारी, लक्ष्मी, अनुष्का, पल्लवी, रितिक, मोनालिका, सिमरन, सुधा, ट्विंकल, साक्षी, अंकित कुमार शर्मा, बिट्टू, चंदन, आदित्य, रौशन, आलोक शामिल हैं। प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्था के निर्देशक डॉ॰ विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव, अर्पिता, दुर्गावती, रोहित, मृगांशी, अरिहंत , सांभवी आदि का सहयोग रहा।

Related posts

उज्जैन: महिलाओं पर विवादित बयान के प्रतिशोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जीतू पटवारी का भाजपा ने किया पुतला दहन।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया!गुरु की पहचान उसके शिष्य से होती है:प्राचार्य प्रो आभा सिंह

rktvnews

भोजपुर:लोकनायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान ने जेपी सेनानी सुधीर केशरी को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

लखीसराय:जीविका के माध्यम से महिलाओं द्वारा उठाई गई योजनाओं एवं नीतियों की सूचि तैयार करके प्रशासन को कराई जा रही उपलब्ध।

rktvnews

आपातकाल : दमन और प्रतिरोध का युग

rktvnews

भोजपुर:युवाओ को अपनी संस्कृति और परंपरा को सहेजने की जरूरत है : डा सुरेश जी पांडेय

rktvnews

Leave a Comment