RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

ताजपुर के एटम बाम मिठाई को जीआई टैग दिलाने हेतु प्रयास प्रारंभ-जिला पदाधिकारी

सारण/छपरा 06 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर ताजपुर के प्रसिद्ध मिठाई एटम बाम का स्वाद चखने पहुंचे। यह मिठाई अपने शुद्धता एवं स्वाद के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसीलिए सारण जिला के इस प्रसिद्ध मिठाई को वैधानिक पहचान एवं मान्यता दिलाने हेतु जी आई टैग दिलाने हेतु पहल की शुरुआत की गई है। इस संबंध में उपस्थित स्थानीय दुकानदारों से वार्ता के क्रम में जानकारी मिली कि यह मिठाई वर्षों से बनता आ रहा है। दुकानदारों ने अपने कई पीढियों के इस मिठाई के निर्माण कार्य में लगे रहने की बात बताई। इस संबंध में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी ने मिठाई की ऐतिहासिकता को प्रमाणित करने हेतु पुराने डॉक्यूमेंट्स को जमा करने का निर्देश दिया। इसमें पुराने समाचार पत्रों में छपे हुए मिठाई के संबंध में आलेख एवं अन्य वस्तुओं को शामिल किया जाएगा। जी आई टैग मिल जाने के बाद ताजपुर के इस मिठाई की वैश्विक पहचान हो जाएगी। इससे स्थानीय दुकानदारों को स्थानीय एवं जिला के बाहर से आर्डर प्राप्त होना शुरू हो जाएगा। इससे उनका व्यापार बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने नगर निकाय चुनाव के तैयारियों का लिया जायज़ा, दिए सख्त एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश।

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के स्लीपर कोच से 36 बियर के केन को किया बरामद।

rktvnews

रोहतास:परंपरागत भोजपुरी लोकगीतों को बचाने की जरूरत : प्रोफेसर दीपक ओझा

rktvnews

दुमका जिले की सखी मंडल 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा निर्माण व बिक्री में निभा रही है अहम भूमिका।

rktvnews

भारत के निर्वाचन आयुक्त डॉ. अनूप चन्द्र पांडे राष्ट्रपति चुनावों का निरीक्षण करने के लिए उज्बेकिस्तान के दौरे पर।

rktvnews

मतदाता जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना वीकेएसयू आरा की महत्वपूर्ण भूमिका:आदित्य कुमार सिंह एम्बेसडर एस बी कालेज

rktvnews

Leave a Comment