RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)11 अक्टूबर।विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर अपर समाहर्ता, बक्सर अरूण कुमार सिंह के द्वारा एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर ने प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों से प्रशिक्षण की प्रक्रिया एवं सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए सभी कर्मियों से निर्वाचन कार्य को पूरी निष्ठा, तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया।
अपर समाहर्ता बक्सर ने बताया कि विधान सभा आम निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण बक्सर जिला अंतर्गत दो प्रशिक्षण केन्द्रों पर संचालित किया जा रहा है, जिनमें एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर एवं नेहरू उच्च विद्यालय, बक्सर शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध रूप से सभी निर्वाचन कर्मियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि निर्वाचन कार्य सुचारु, पारदर्शी एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

Related posts

जगत के गुरु भगवान श्री कृष्ण है :जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

पिथौरागढ़:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ मतदाताओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोपाल:मामा बालेश्वर दयाल की 27वीं पुण्यतिथि पर भील आश्रम बामनिया में आयोजित हुआ भव्य आदिवासी महाकुंभ।

rktvnews

उपविकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की हुई बैठक।

rktvnews

व्यवसायी संघ भोजपुर जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न!23 जनवरी 24 को जिलाधिकारी के समक्ष होगा विशाल धरना:व्यवसायी संघ

rktvnews

लखीसराय:जीविका के माध्यम से महिलाओं द्वारा उठाई गई योजनाओं एवं नीतियों की सूचि तैयार करके प्रशासन को कराई जा रही उपलब्ध।

rktvnews

Leave a Comment