RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं मे भाषा एवं गणित का संवर्धन।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)02 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मध्य विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप 1 जून से लेकर 30 जून तक सभी मध्य विद्यालयों के कक्षा 6 एवं 7 के बच्चों के लिए चलाया जा रहा है। समर कैंप के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं मे भाषा और गणित के बुनियादी कौशल का संवर्धन किया जा रहा है। समर कैंप में अपेक्षाकृत कमजोर बच्चों को भाषा की बुनियादी शिक्षा तथा गणित को सरल भाषा में समझा कर बच्चों में गणित विषय में दक्ष बनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन तथा सरकार के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु, बिहार कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कुशल युवा प्रोग्राम करने वाले छात्र-छात्रा, एनसीसी के कैडेट, जन शिक्षा के शिक्षा सेवक, जीविका की दीदीयों द्वारा उत्प्रेरित युवक-युवती, बिहार मैथमेटिकल सोसायटी से जुड़े शिक्षक, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, जिला में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता तथा समाज के शिक्षित युवक युवती द्वारा सराहनीय योगदान निभाया जा रहा है।

Related posts

रायपुर : ‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह।

rktvnews

आज 12 मार्च को मॉरीशस में मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के भीमपट्टी के एक युवा के बाढ के पानी में डूबने से मौत।

rktvnews

भोपाल:आगामी त्यौहार हर्षोल्लास से मनाये जाने के लिए करें समुचित तैयारियां: मुख्य सचिव

rktvnews

13 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रपति ने नीलम संजीव रेड्डी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment