RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती की पूर्व संध्या पर गांव गरीब चेतना मंच ने अर्पित की श्रद्धांजली।

आरा/भोजपुर 02 दिसंबर। गांव गरीब चेतना मंच आरा भोजपुर के संयोजक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्थानीय सदर अस्पताल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भारत देश के स्वतंत्रता आंदोलन सेनानी , देशरत्न ,प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती की पूर्व संध्या पर आज सर्वप्रथम देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अशोक ठाकुर अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद न्यायविद तथा महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह आंदोलन से जुड़े एक मुख्य सिपाही बन कर भारत की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। डॉक्टर रियाजुदीन अंसारी ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का स्वभाव नम्रता और जनहित में प्रासंगिक हैं। जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ भोजपुर जिला अध्यक्ष भोला शंकर पाल ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। अन्त में मंच के संयोजक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि हमारे आजाद भारत देश के अच्छे अधिवक्ता शिक्षक रहे और राष्ट्रपति भवन से लेकर पटना के कांग्रेस पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में अंतिम समय तक ऐतिहासिक आदर्श पुरुष के रूप में स्वीकार किया गया जो सामाजिक कार्यकर्ताओं को सबक लेना चाहिएऔर उनके जयंती पर हम सभी को महान् विभूतियों के याद में गांव गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाने पर बल देना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य लोगो ने जय चंद्र चंद्रवंशी, दीपक कुमार, नेहाल अहमद, चंद्रमा जी, मो सुलतान, मो मुस्तफा ,विनय कुमार,राम बदन पंडित,सतेंद्र प्रसाद,श्री भगवान साह ,मास्टर साहेब,उमेश कुमार,लाल बाबू जी,शशि कुमार,सुदर्शन राम,विजय लाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के तहत दुर्ग संभाग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को ग्राम पंचायत पुरई में होगी आयोजित ।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सिक्किम@50’ समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

सुपौल: सड़क सुरक्षा जागरूकता को ले परिवहन विभाग द्वारा RSM Public School में पेंटिंग ,स्लोगन, क्विज प्रतियोगिता की गई आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में होगा स्वागत समारोह : तैयारी के लिए राजभवन में हुई बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 761 करोड़ रूपए की लागत से कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के 4 लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण और 34 करोड़ रूपए की लागत मोटेर से बनेर तक लाडुगांव से होकर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया

rktvnews

Leave a Comment