RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राजभवन में होली मिलन का आयोजन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)14 मार्च।राजभवन में आज होली के पावन अवसर पर रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस पावन पर्व की खुशियों में सराबोर हो गए। राज्यपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

Related posts

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक।

rktvnews

भोजपुर:पीजी दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा महाराजा कॉलेज में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

चतरा :सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगी रफ्तार: उपायुक्त ने मुबाबनी के गोहला पंचायत की 78 महिलाओं को प्रदान किए क्यूआर कोड, स्थानीय स्तर पर विभिन्न उद्यम से जुड़ी हैं महिलाएं।

rktvnews

दरभंगा:निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रो के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के तीन प्रतिशत और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment