RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:शरद पूर्णिमा पर ब्रह्मविधा विहंगम योग,महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम में वृहद सत्संग सह वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर।शरद पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्मविधा विहंगम योग,महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम सेमरांव में वृहद सत्संग सह वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंच संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया। आज के कार्यक्रम में बिहार राज्य संरक्षक, बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री की गरिमामई उपस्थिति रही।आश्रम पुरोहित विवेक शास्त्री ने कहा — समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव, गौसेवा, सैनिकों के सम्मान एवं गुरु कुल की सेवा हेतु है।
प्रदीप शास्त्री ने कहा — विहंगम योग संत समाज का 102 वां वार्षिकोत्सव 25,26 नवंबर 2025 को प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर 26 नवंबर को समर्पण दीप प्रज्ज्वलित कर स्ववेंद महामंदिर धाम उमराहां वाराणसी में मनाया जाएगा।बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेन्द्र राय ने कहा की अपने सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करने के लिए ही विहंगम योग संस्थान द्वारा समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव स्वर्वेद महामंदिर धाम उमराहां वाराणसी में मनाया जाएगा। जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक बुज्ञे हुए दीपक को जला देता है,उसी प्रकार अपने जीवन में उतरोतर वृद्धि करते रहे।। संरक्षक रामचंद्र तिवारी ने कहा — हम सभी सद्गुरु देव के शिष्य हैं। सद्गुरु ब्रह्म स्वरूप है,नर स्वरुप के माही। पारस दे जग जीव को, कंचन रुप बनाही।। सद्गुरु देव तो पल में ही अलख को लखा देते हैं, जिसका अनुभव अपने शिष्य को समय-समय पर कराते रहते हैं। हवन-यज्ञ करना सकाम कर्म है। समर्पण दीप निष्काम भाव से राष्ट्र के सैनिकों के सम्मान में,गो सेवा, गुरु कुलम के विकास में करना हैं। इसके लिए सम्पूर्ण भोजपुर वासी दृढ संकल्पित है ऐसा प्रतीत होता है।आश्रम पुरोहित मृत्युंजय कुमार शास्त्री एवं प्रकाश शास्त्री के द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोच्चारण करते हुए हवन-यज्ञ सम्पन्न कराया गया कार्यक्रमको सफल बनाने में जिला सचिव विजय पाण्डेय,उप सचिव योगेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, आश्रम प्रभारी वीरपाल सिंह, लाला सिंह, छोटे सिंह डॉ अंशु सिंह, रीना गुप्ता,धर्मेन्द्र कुमार धीरज, दिनेश पाल का योगदान सराहनीय रहा।

Related posts

फकीर से अमीर बन जायेंगे इन पांच राशि के लोग

rktvnews

पटना में होगी प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार वंदना श्रीवास्तव की कला प्रदर्शनी।

rktvnews

भोजपुर:सच्चे समाजसेवी को मिला है टिकट ,प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : अश्वनी चौबे

rktvnews

ज़ोजिला सुरंग परियोजना।

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी द्वारा विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने एवं स्पष्टीकरण की प्रतिउत्तर नहीं देने को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया कार्यमुक्त।

rktvnews

जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष रसोईया महासंघ ने किया धरना प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment