RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )07 अक्टूबर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों, अग्निशमन पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक’ जनरल स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता के अंतिम दिन दौड़ा चतरा, थीम आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने विभिन्न इंटर परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु किया निरीक्षण।

rktvnews

सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा कल से

rktvnews

बिहार:सम्राट चौधरी जैसे 10 आदमी को डुबाने की क्षमता रखते हैं नीतीश कुमार: प्रशांत किशोर

rktvnews

पटना:प्रकृति-राग के कवि और एकल साहित्यिक-कार्यशाला थे आचार्य कलक्टर सिंह केसरी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment