RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अक्टूबर।आज समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज के संयुक्त अध्यक्षता में अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान इस कोषांग के अंतर्गत गठित टीमों — SST, VVT, VST, FS, AEO एवं मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट — को निर्वाचन कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि व्यय निगरानी से जुड़े सभी दल सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

पुलिस अधीक्षक भोजपुर ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को संयम, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर राज्य कर संयुक्त आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी (अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग) श्री नरेश कुमार द्वारा व्यय निगरानी से संबंधित सभी प्रावधानों, नियमों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सख्त निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:आइओसीएल परिसर में लेवल 3 मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

rktvnews

GEMS एजुकेशन ने स्कूल ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन के साथ दुनिया के बेहतरीन स्कूलों में से एक की शुरुआत की।

rktvnews

भोपाल:आजादी के 100 साल को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शहरों के विकास की योजना : केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल

rktvnews

राष्ट्रपति ने हिसार में ब्रह्माकुमारी के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment