RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश विद्युत कंपनियों के कार्मिकों/पेंशनरों और उनके आश्रितों को मिलेगा स्वास्थ्य योजना का लाभ।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)03 अक्टूबर।मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) ने प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों में कार्यरत अभियंता व कार्मिकों के लिए बहुप्रतीक्ष‍ित पॉवर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना (एमपीपीसीएचएस MPPCHS) के क्रि‍यान्वयन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है। देश भर के सभी अस्पतालों से योजना के नियम, शर्तो व दरों पर बातचीत की जाएगी जो अस्पताल योजना की शर्तों व दरों पर सहमत होंगे उन्हें अनुबंधित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लग सकता है जैसे ही ये प्रक्रिया पूर्ण होगी कंपनी की कैशलेस योजना की सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।
इस योजना का लाभ प्रदेश की छह विद्युत कंपनियों में कार्यरत नियमित, संविदा कार्मिकों व विद्युत कंपनियों के पेंशनरों और उनके आश्रितों को भी मिलेगा। इनकी संख्या लगभग 1 लाख 82 हजार है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी को प्रदेश की छह विद्युत कंपनियों के लिए पॉवर कंपनी अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना के लिये एजेंसी का चयन करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विद्युत कार्मिक एवं पेंशनर मासिक अंशदान देकर इस योजना में शामिल हो सकते हैं। इस योजना में मात्र रुपए 500 प्रतिमाह में 5 लाख, 1000 प्रतिमाह में 10 लाख एवं रुपए 2000 प्रतिमाह में 25 लाख तक का कैशलेश इलाज का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कुछ अस्पतालों में को-पे की व्यवस्था भी रहेगी।
इस योजना को सुगम बनाने के लिये शक्तिभवन जबलपुर में ब्लॉक क्रमांक 9 में एक हेल्प डेस्क आरंभ की गई है। इस हेल्प डेस्क में योजना से संबंधित जानकारी दी जा रही है एवं जिनको ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई आती है वहां उनके आवेदन भी भरे जा रहे हैं। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने समस्त विद्युत कंपनियों के कार्मिकों व पेंशनरों से इस योजना में शामिल होने के लिए शीघ्र फॉर्म जमा करने का आह्वान किया है।

Related posts

भोजपुर: बीसीएम रामबिलास पंडित का बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छपरा सदर प्रखंड के विष्णुपूरा में विशाल जन समूह के बीच हुआ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने जिले के अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

अनुराग सिंह ठाकुर 19 फरवरी को गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने घाटशिला उप कोषागार का किया निरीक्षण, वित्तीय अनुशासन एवं पारदर्शिता पर दिया जोर, कहा- प्रत्येक भुगतान एवं निकासी निर्धारित नियमों के अनुरूप ही हो।

rktvnews

FUTAB का आरोप विश्वविद्यालयों द्वारा सरकार को अद्यतन डीए/डीआर मांगें भेजने में ढिलाई बरतने के कारण विश्वविद्यालयों को जून माह का वेतन एवं पेंशन अनुदान मिलने में हो सकती है देरी।

rktvnews

Leave a Comment