RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

98.8% के साथ संभावना स्कूल का छात्र आर्यन बना जिला टॉपर!विद्यालय सहित भोजपुर का बढ़ाया मान

विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्या ने आर्यन को पाठ्य पुस्तक व नकद राशि देकर किया सम्मानित

RKTV NEWS/अनिल सिंह,13 मई। आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के होनहार छात्र आर्यन को सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में भोजपुर टाॅपर बनने का गौरव हासिल हुआ है। उसके इस उपलब्धि से संभावना स्कूल का ही नहीं बल्कि भोजपुर जिले का नाम रौशन हुआ है। सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में आर्यन को 98.8 प्रतिशत अंक
हासिल हुए है। आर्यन मूल रूप से आरा सदर प्रखंड के बसंतपुर गांव का रहने वाला है, उसके पिता प्रमोद कुमार सिंह आर्मी में सैनिक हैं। वर्तमान में वे कश्मीर के रजौरी में पोस्टेड है। मां पूनम देवी गृहिणी है। वह दो बहन एवं भाई में सबसे छोटा है।

आर्यन की सफलता पर मीडिया से मुखातिब होते विद्यालय निदेशक डॉ कुमार द्विजेंद्र एवं आर्यन की मां पूनम देवी

उसकी दोनो बहने दिव्या कुमारी और दिव्यांशू कुमारी की पढ़ाई भी संभावना स्कूल में हुई है। उसकी प्रारम्भिक शिक्षा संभावना स्कूल से ही शुरु हुई। उसने वर्ष 2012 में कक्षा यूकेजी में नामांकन कराया था। उसका सपना आगे चलकर जेईई क्रैक कर इंजीनियर बनने का है। उसके आदर्श भारत के मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम हैं। पढ़ाई के अलावे उसे बैडमिंटन खेलने और पेंटिंग बनाने में रुचि है। उसके इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से उसे कक्षा ग्यारहवीं का पाठ्य पुस्तक एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चों ने सीबीएसई दशवीं बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसमें आर्यन ने 98.8 प्रतिशत अंक लाकर भोजपुर टाॅपर बना जो संभावना स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ा है। उसके इस उपलब्धि में स्कूल परिवार एवं उसके माता-पिता का सराहनीय योगदान रहा है।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल से विधान सभा अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

प्रदेश के सक्षम व्यक्तियों को प्रदेश में ही निवेश करने के लिए करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

01 सितम्बर 23 से साहित्य सम्मेलन में आहूत होगा ‘हिन्दी पखवारा-सह-पुस्तक चौदस मेला’!प्रत्येक दिन आयोजित होगा साहित्यिक उत्सव, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएँ।

rktvnews

सीतामढ़ी:उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई में ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैंप का आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:अनिवार्य सेवाओं में नियोजित कार्मिकों को मिलेगी डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा।

rktvnews

बागपत:नवागंतुक अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना ने संभाला बागपत नगर पालिका का चार्ज।

rktvnews

Leave a Comment